संदिग्ध परिस्थितियों में एक माह पूर्व की विवाहिता की मौत 

संदिग्ध परिस्थितियों में एक माह पूर्व की विवाहिता की मौत *मायके वालों द्वारा हत्या का आरोप ____

 जसवंतनगर (इटावा)।श्याम नगर निवासी  एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इटावा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 
    नवविवाहिता की हालत बिगडने पर  पति और सास  उसे  निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।                     सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।  मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है और पति और सास को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
         फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दोपहर करीब डेढ बजे हंगामा मच गया, जब 25 वर्षीय कल्पना पत्नी प्रशांत यादव निवासी मोहल्ला श्याम नगर थाना जसवंतनगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
      मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है वही मृतक कल्पना की बड़ी बहन प्रेमलता ने बताया कि 7 मार्च  2024 को बहन की शादी जसवंत नगर के श्याम नगर में की थी।
      आए दिन ससुराल के लोग बहन कल्पना से पैसे की डिमांड किया करते थे, जब वह पैसे लाने से मना करती थी तो पति और ससुराल के लोग उसको परेशान किया करते थे।  
      मृतक कल्पना के जीजा अक्षय ने बताया कि सुबह साढे नौ बजे  प्रशांत ने फोन करके बताया था की कल्पना की तबीयत खराब है, जिस पर वह अस्पताल ले जाने की बात कहे थे जब उसको इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
    मृतका की बहन व बहनोई ने  भी हत्या करने का  आरोप लगाया  है, जिस पर अस्पताल में हंगामा होने लगा।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   जसवंत नगर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी  दी  गई है।पुलिस  छानवीन  शुरू की है।
____

Related Articles

Back to top button