ब्रायटेंड स्कूल में “भाविप” ने आयोजित की   संविधान निर्माता की जन्म जयंती

          *मुख्य शाखा सदस्यों के प्रेरणास्पद उद्बोधन

 फोटो – बाबा साहेब के जन्म दिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते भाविप पदाधिकारी गण
_______
     
जसवंतनगर (इटावा)। भारतवर्ष के प्रमुख समाज सुधारक  डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवंतनगर द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन नगर के श्रेष्ठतम  कालेज  ब्राइटंड पब्लिक स्कूल में किया गया! 
         अध्यक्ष शिवकांत जैन वित्त सचिव डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार सचिव अभिनव यादव, पूर्व अध्यक्ष और स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र धनगर ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण   एवं दीप प्रज्वलित करके  कार्यक्रम की शुरुआत की।
        अध्यक्ष ने कहा कि डॉ  अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता थे। अपना पूरा जीवन दलित शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किया । छुआछूत, दलित महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव  के खिलाफ आवाज बुलंद की।
      वित्त सचिव डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार ने बताया कि  14 अप्रैल का दिन डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती तौर पर मनाया जाता है उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू के एक  दलित परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित उत्थान में लगा दिया! 
संगठन सचिव डॉ० स्वराज्य प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की बाबा साहब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में विताया। भारतीय समाज में समानता लाने का  प्रयास किया। 
        युवा सचिव अनुभव यादव ने कहा कि डॉ बाबा साहेब ऐसे धर्म को मानते थे ,जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा  सिखाता है उनका मानना था जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए! 
पूर्व अध्यक्ष ब्राइटएंड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर  सुरेंद्र धनगर ने कहा कि दलित गरीब परिवार में जन्मे डॉo अंबेडकर अपने समुदाय के शोषण और भेदभाव को देखते हुए बड़े हुए, वह संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे।देश के लिए किए गए उनके   महत्वपूर्ण योगदान के लिए  ही उनकी जन्म जयंती मनाई जाती है! 
       गोष्टी  को राजीव गुप्ता, डॉक्टर प्रदीप यादव ,डॉ अवनीश शाक्य, बटेश्वरी दयाल प्रजापति ,राजकिशोर  ने भी संबोधित किया! 
संजय गुप्ता, सर्वेश गुप्ता ,
मणि शंकर गुप्ता एडवोकेट,  संजय वर्मा, रामकुमार गुप्ता ,अशोक यादव, डॉक्टर विनय यादव ,चंद्रपाल यादव, विनोद शंकर तिवारी, आशीष चौरसिया ,पुनीत गुप्ता, डॉक्टर विनय यादव, विवेक गुप्ता, प्रवीण जैन, निकेतन जैन, शिवदीप गुप्ता ,विकास यादव ,सौदान सिंह ने भी  डॉ अंबेडकर के चित्र पर  पुष्प अर्पित किये! राष्ट्रगान के उपरांत सुरेंद्र धनगर  द्वारा सभी को मिष्ठान  बांटा ।
*वेदव्रत गुप्ता
_______

Related Articles

Back to top button