आश्रम बिरारी की प्रबन्ध समिति की बैठक

इकदिल, इटावा। श्रीएकाक्षरानंद आश्रम बिरारी की प्रबन्ध समिति की बैठक स्वामी ज्योतिरमयानंद सरस्वती जी की अध्यक्षता में आश्रम परिसर के सत्संग हाल में हुयी स बैठक में आश्रम के निर्माणाधीन भवन की प्रगति पर, श्रीराम नवमी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार, नये सदस्यों को जोड़ने सही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया स बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी मैनपुरी को संरक्षक, डॉ.ग्या प्रसाद दुबे, सचिच्दानंद त्रिपाठी, देवेश शुक्ला, अवधेश किशोर तिवारी, अवध बिहारी तिवारी, को सदस्य सर्व सम्मति से चुना गया स बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री मेहर चंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा बॉबी, यतेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, उपेंद्र चौधरी, शरद कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button