सैनिक समाज सेवा संगठन गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक सहायता और सम्मान

संगठन का मूल मंत्र सेवा ही धर्म है

माधव संदेश संवाददाता 

रायबरेली : सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी एवं जिला अध्यक्ष रामबहादुर यादव रायबरेली का समाज सेवा अभियान गरीब लड़कियों शादी में सैनिक समाज सेवा संगठन हर संभव मदद करने का प्रयास करता है। जहां पर सैनिक समाज सेवा संगठन नें लड़कियों की शादी में संगठन का मोमेंटो और सप्रेम भेंट देकर सम्मान और सहायता की।

सैनिक समाज सेवा संगठन का जन संपर्क अभियान गांव-गांव के तहत में प्रतीक्षा प्रजापति पुत्री स्वर्गीय श्री फौजी राम लखन प्रजापति निवासी ग्राम स्वामी खेड़ा रायबरेली विवाह में अपनी समाजसेवा की यात्रा में एक और उदाहरण दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयसिंह यादव जी ने लोगों से आह्वान किया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इसलिए अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा गरीब के कल्याण के लिए जरूर लगाएं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि सैनिक समाज सेवा संगठन का मूल मंत्र धर्म सेवा ही धर्म है। और ऐसे ही संगठन लगातार कई क्षेत्रों में लोगों की मदद करता चला आ रहा है। मौके पर मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव, जिला महिला सचिव सुभाष्टनी देवी, प्रीति सिंह, एम्स सीनियर सुपरवाइजर सूबेदार के एल मौर्य और सूबेदार छोटे लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button