मस्जिदांे मंे तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल हुआ

इटावा। 28वंे रमजान पर शहर की सभी मस्जिदांे मंे तरावीह कुरान मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मस्जिद में एक महफिल का आयोजन हुआ। इसमें नात पाक व सलाम पढ़ कर हाफिज ने रमजान और कुरान की बरकत, तरावीह व रोजे में अल्लाह व उसके रसूल के हुक्म पर बयान दिया और दुआ की।

मस्जिद शाहगंज, नौरंगाबाद शाही मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान, मस्जिद चाणक्य, मस्जिद राईन, चौखर कुआं, मस्जिद पचराहा, मस्जिद लालपुरा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद उझैदी, मस्जिद छोटी उर्दू मोहल्ला, बड़ी मस्जिद शाहकमर, आदि मस्जिदांे में तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल हो चुका है। 28 वें रमजान को तरावीह में हाफिज अजीम के जरिये कुरान मुकम्मल होने पर हुई महफिल में तकरीर करते हुए मौलाना शाहनूर ने फरमाया कि वह लोग खुशनसीब हैं जिनको तरावीह में अल्लाह का कलाम सूनने के लिए मिला। यह सदका हमारे नबी का है। जिसकी वजह से अल्लाह का कलाम हमको नसीब होता है। मौलाना शाहनूर ने बताया है कि अल्लाह ने फरमाया है कि हमने ही कुरान को नाजिल किया है। हम ही इसकी हिफाजत करेंगे। उन्होंने कहा कि हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए और अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव व लोकसभा प्रभारी नौमान आलम व सोहिल खान ने मौलाना व हाफिज का माला पहनाकर इस्तकबाल किया।

 

Related Articles

Back to top button