हिंदू नव वर्ष की आगवानी आरएसएस ने जोरदारी से की, कार्यक्रम का आयोजन

      *अंग्रेजी नव वर्ष व्यर्थ, केवल अंग्रेज राजा का जन्म दिन:राम नरेश

फोटो:- आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते रामनरेश शर्मा तथा मौजूद गण्यमानय लोग
     
 जसवंतनगर(इटावा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जसवंत नगर ने मंगलवार को  हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा संवत 2081 का प्रारंभ बड़े ही धूम धाम से कमला वाटिका, छिमारा रोड में कार्यक्रम आयोजित करके मनाया।
       

इस कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता के रूप में  आरएसएस के सह विभाग संघ चालक इटावा रामनरेश शर्मा तथा।मुख्य अतिथि के रूप में  जिला संघ चालक राजेंद्र सिंह मौजूद थे। 

इस अवसर पर बोलते रामनरेश शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी वर्ष 1जनवरी को मनाया जाता, जिसमे कुछ नया नहीं है।अंग्रेज अपने राजा का जन्मदिन मनाते थे, उसे ही चालाकी से नया वर्ष बना दिया।
उन्होंने कहा की हमारा नया वर्ष 1अप्रैल को मनता था, उसे अंग्रेजों ने न मनने देने के लिए  फूल्स डे बना दिया।
    अपने उद्बोधन में श्री शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर संघ के 6उत्सवों में प्रथम उत्सव है।
 विक्रम संवत 2081 का प्रारंभ है।इसी दिन संत झूलेलाल का जन्म,युधिष्ठिर संवत का प्रारंभ, नव दुर्गा का प्रारंभ,राम के राज्याभिषेक का दिन, आर्य समाज की स्थापना का दिन ,विष्णु के प्रथम अवतार का  दिन ,श्रष्टि के प्रारंभ का दिनऔरसंघ के संस्थापक केशव बलिराम हैडगेवार का जन्म दिन मनता है।
       बसंत ऋतु का प्रारंभ इसी दिन से होता है।ये सब ही उत्सव मनाने के कारण हैं।पेड़ों पर नई कोपले आती है।पुराने पत्ते गिर जाते हैं।
किसानों की नई फसल आने लगती है।
वातावरण में नयापन और उल्लास दिखाई देता है।
      कार्यक्रम में संघ के प्रथम सर संघ चालक डॉक्टर हेडगेवार को सभी स्वयं सेवको द्वारा सबसे पहले प्रणाम दिया गया। मुख्य वक्ता और  जिला संघ चालक द्वारा डॉक्टर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सभी लोग आपस में  गले मिले और नये वर्ष की बधाई दी।
    प्रार्थना के साथ ही कार्य क्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम दौरान शिवम जिला प्रचारक इटावा, रविंद्र जी खंड प्रचारक, राज कुमार खंड कार्यवाह ,विक्रम खंड शारीरिक प्रमुख,गौरव  नगर कार्यवाह,कृष्णकांत सेवा प्रमुख नगर
बलवीर सिंह जिला कुटुम्ब प्रबोधन, वैभव भदौरिया जिला प्रचार प्रमुख,प्रदीप पांडेय नगर संपर्क प्रमुख,प्रबल प्रताप सह खंड कार्यवाह, बटेश्वरी दयाल प्रजापति,लज्जाराम,डॉक्टर राजबहादुर सिंह यादव , भाजपा मंडल अध्यक्षअजय यादव बिंदु,राजेंद्र चौहान,मनीष गुप्ता,राम रतन,शीलू तोमर,विपिन यादव सुनील जी आदि एक सैकड़ा स्वयं सेवक उपस्थित थे।
नव संवत्सर को लेकर नगर बड़ा चौराहा से लेकर कटरा पुख्ता तक की रोड को जाहंड़ों झंडियों से पाट दी गई थी 
_______
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button