भारत विकास परिषद के पांचाल प्रांतीय और मुख्य शाखा का भव्य अधिष्ठापन

   *शिवकांत जैन ने ली तीसरी बार अध्यक्ष की शपथ    *डेढ़ दर्जन नए सदस्य मुख्य शाखा ने                 और जोड़े    *सुरेंद्र धनगर के कार्यकाल की प्रशंसा

 

 फोटो:- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जसवंतनगर के दायित्व ग्रहण के दौरान शपथ लेते पदाधिकारी, अनुभव जैन रिपोर्ट पेश करते
       

जसवंतनगर(इटावा)।वर्तमान में नगर की सामाजिक संस्थाओं में सर्वोत्कृष्ट संस्था के रूप में उभर कर सामने आई भारत विकास परिषद “मुख्य शाखा” का अधिष्ठापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया।

     

इस 30 वें अधिष्ठापन समारोह के साथ-साथ भाविप की पांचाल प्रांत की नई कार्यकारिणी का भी अधिष्ठापन आयोजित करने का सौभाग्य जसवंत नगर की धरती को प्राप्त हुआ।  पांचाल प्रांत की कार्यकारिणी का सबसे पहले अधिष्ठापन और दायित्व ग्रहण समारोह तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समारोह स्थल प्रभुमैरिज होम में आयोजित किया गया। होली एवं पारिवारिक मिलन के कार्यक्रम इसी दौरान आयोजित हुए।

       

जसवन्तनगर मुख्य शाखा के अध्यक्ष के रूप में शिवकांत जैन को तीसरी बार शपथ दिलाई गई।वह इस संस्था के पहले भी दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। सेवा कार्यों से नगर में अपनी अच्छी छवि बना चुके अनुभव यादव को भाविप  शाखा के लगातार दूसरी बार सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। 2023 -24 के अध्यक्ष रहे सुरेंद्र धनगर के कार्यकाल की भी हर किसी ने खुले दिल से तारीफ की।

        भव्य और यादगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रकल्प समग्र विकास हरिनारायण चतुर्वेदी,समारोह अध्यक्ष के रूप में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विशिष्ट अतिथि के  रूप में क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर अजय ईर्टोरिया,प्रांतीय अध्यक्ष रमेश शुक्ला, महासचिव संजय मिश्रा, वित्त सचिव आलोक रायजादा, विवेक कुलश्रेष्ठ मौजूद थे।
      कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण,दीप प्रज्वलन, पधारे अतिथियों के तिलक वंदन,और श्री राम नामी के पटके  ओढ़ाकर किया गया।
        शपथ अधिकारी के रूप में मौजूद प्रांतीय वरिष्ठ संरक्षक रमेश महरोत्रा ने पांचाल प्रांत की कार्यकारिणी के बाद जसवंत नगर मुख्य शाखा के अध्यक्ष शिवकांत जैन, सचिव अनुभव यादव, वित्त सचिव डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार, संगठन सचिव डॉक्टर स्वराज्य श्रीवास्तव ,महिला संयोजक रेनू कुशवाहा तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाते दायित्व बोध कराया।
    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र धनगर, वित्त सचिव अभिषेक यादव, संगठन सचिव पवन वर्मा, महिला संयोजक शकुंतला प्रजापति आदि ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। 
     मुक्त अतिथि ने जसवंत नगर मुख्य शाखा के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते  कहा कि पांचाल प्रांत में जसवंत नगर शाखा का प्रमुख स्थान है और यह शाखा निरंतर अपने सेवा कार्यों से भारत विकास परिषद के संपर्क, सहयोग ,संस्कार ,सेवा और समर्पण तथा स्वस्थ समग्र, संस्कृत, भारत को बनाने में जुटी है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से निरंतर सेवा कार्य जारी रखने की अपील की। 
       सचिव अनुभव यादव ने करीब 20 मिनट लंबे अपने उद्बोधन में 2023- 24 के दौरान  मुख्य शाखा द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर जमकर तालियां बजीं। 
      सदस्य संख्या 70 के पार पहुंची 
____________________
      भाविप मुख्य शाखा में आज लगभग डेढ़ दर्जन नए सदस्य जुड़ गए। इस प्रकार शाखा की संख्या 70 से ऊपर चली गई ।इन सब नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। इनमें मुकेश माथुर, डॉ योगेश एलानी, डॉक्टर प्रदीप यादव, पुनीत गुप्ता, डॉक्टर विनय यादव, विवेक गुप्ता मोना, सभासद राजीव यादव,रोहित(नीरज) जैन  फड्डू, संजय गुप्ता बर्तन वाले, ऋषि दीप गुप्ता, कन्हैया अग्रवाल, प्रखर जैन, निकेतन जैन, सन्मत जैन, चिराग जैन, आयुष जैन आदि प्रमुख थे। शिवकांत जैन और अनुभव यादव ने बताया कि सदस्य संख्या और बढ़ेगी।
       कार्यक्रम संयोजक के रूप में सर्वेश गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता व्यवस्था में जुटे थे। कार्यक्रम का संचालन अपने जोरदार अंदाज में बटेश्वरी दयाल प्रजापति ने किया।
     राजीव गुप्ता माथुर, मधुर श्रीवास्तव, डॉक्टर स्वराज्य श्रीवास्तव, डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार, डॉक्टर आदर्श गुप्ता, डॉक्टर अंजना पुरवार, डॉक्टर विभांशु गुप्ता सभी की अगवानी में जुटे थे।कार्यक्रम दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, आरएसएस के विभाग संचालक रामनरेश शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक इंद्रपाल सिंह कुशवाहा, शकुंतला कुशवाहा , विवेक गुप्ता, उत्कर्ष जैन आदि के अलावा नगर की गण्यमान हस्तियां मौजूद रहीं।
______
         
 *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button