*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,इटावा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार*

*इटावा:-* परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की मुख्य समस्याओं के दृष्टिगत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, इटावा की जिला संयुक्त कार्यसमिति की बैठक प्रदेशीय मंत्री/जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष देश दीपक तिवारी ने संगठन के विस्तार पर बल देते हुए ब्लॉक से आईं विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु अग्रिम कार्य योजना तैयार करने को कहा। पर्यवेक्षक जिला महामंत्री जितेन्द्र यादव एवं संगठन मंत्री नवनीत पाण्डेय के द्वारा सर्वसम्मति से जिला प्रवक्ता विकास कुमार शुक्ल, जिला मंत्री विनय वर्मा, जिला संयुक्त मंत्री शिवम कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री आदिराम को नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button