सक्षम जिला इकाई की बैठक संपन्न -दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं- रामनरेश  

इटावा। सक्षम जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष आदित्य यादव के आवास नौरंगाबाद पर संपन्न हुयी। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। बैठक में आरएसएस सह विभाग संघ चालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। दिव्यांग अपने आपको अक्षम नही सक्षम समझे स आरएसएस के जिला विभाग प्रचारक यशवीर कुमार ने कहा कि सक्षम का उद्देश्य है कि हर क्षेत्र में दिव्यांगजन आगे बढे और मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत बनाएं। सक्षम के जिलाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि दिव्यांग एक जुट हों और संगठित रहकर कार्य करें। सक्षम के महामंत्री डा. सुशील सम्राट ने कहा कि सक्षम संस्था का यह सराहनीय कार्य है कि वह दिव्यांगों को सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है। इस अवसर पर आरबी सिंह मुखिया, गुलाब सिंह यादव, सुघर सिंह कुशवाह, श्याम सिंह यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button