ईडी और सीबीआई की दम पर मोदी सरकार ने इलेक्ट्रोरल बांड में पैसा वसूला:अखिलेश यादव ___

  *पूरे विश्व में देश की छवि धूमल      *पैतृक गांव सैफई में होली पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला   *2024 का लोस चुनाव संविधान बचाने का चुनाव

फोटो:- होली पर्व पर संबोधित करते और होली खेलते अखिलेश यादव, गांव की होली में आखत डालते अखिलेश, रामगोपाल आदि
________
सैफई/जसवन्तनगर(इटावा)। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने देश की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते कहा है कि अपने कारनामों के कारण मोदी सरकार अब  जबरिया वसूली करने वाली सरकार बन गई है।
 पूरी  दुनिया में मोदी सरकार की वसूली छवि से  थू थू हो रही है। आसन्न लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा हावी रहेगा। इसका खामियाजा भाजपा को सत्ताच्युत के रूप में हासिल होगा।
       
अपने पैतृक गांव सैफई में होली के अवसर  पर जुटे जनमानस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरह से हजारों करोड़ों रुपए के इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का घोटाला सामने आया है उससे केंद्र की मोदी सरकार ओर भाजपा पूरी तरह कटघरे में खड़ी हो गई है।पूरी दुनिया में मोदी सरकार की किरकिरी हो रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा किसी से भी स्वेच्छा लिया जाता है मगर मोदी सरकार ने ईडी सीबीआई के  दबाव के जरिए लोगों और कंपनियों से जबरिया वसूली की है।
     
कितनी अजीब बात है बताओ एक ही व्यक्ति एक को पैसा दे तो वह कह रहे हैं काला धन है और वही कंपनी बीजेपी को दे तो वह चंदा है। बीजेपी से सावधान रहना जरूरी है। यह कुछ भी कर सकते हैं।
       उन्होंने कहा कि अगर चंदे के नाम पर ईडी सीबीआई के जरिए जबरिया वसूली की जाती है, तो उसको चंदा नही बल्कि गुंडई कहा जाता है,यह गुंडई देशवासी खुले आम अब देख भी रहे है।
       उन्होंने लोगो को याद दिलाते हुए कहा हैं कि हम सबको मिलकर के लगातार अन्याय के खिलाफ लड़ते रहना है। मुझे उम्मीद है आने वाले लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। यह केवल 2024 का चुनाव नहीं है, बल्कि यह  देश और हम सबके भविष्य का चुनाव है।
       देश के भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव होने जा रहा है। इसीलिए मैंने कई मौकों पर कहा जिस तरीके से समुद्र मंथन हुआ था इस तरीके से इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। इस संविधान मंथन में ऐसे वह लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वह लोग हैं जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
           श्री यादव ने कहा है कि यह चुनाव जहां भविष्य का है वही संविधान बचाने का भी चुनाव है ।संविधान बचेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा। 
उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर आंदोलन के दौरान हुए हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का काम किया था। जिनका किसानों की हत्या करने का आरोप था उन्हीं को फिर से टिकट दिया गया।
उन्होंने कहा है कि 2022 के चुनाव से पहले दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा था उसे समय आंदोलन के दौरान 1000 किसानों की जान गई थी। सरकार अभी तक एमएफ़सी स्वीकार नहीं कर रही।  यह केवल एमएफसी नहीं है। एनएफसी कोई कीमत नहीं है। यह किसानों के मान सम्मान दिलाने का काम एमएफसी है।
यादव ने कहा कि आज जहां हम लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं। यह बहुरँगी रंगों का त्यौहार, कई लोगों को रंग नहीं पसंद में उन्हें सिर्फ एक रंग पसंद है। हमारा लोकतंत्र तब मजबूत होगा जो बहुरंगी होगा। इसलिए यह चुनाव हमारी और आपके लिए परीक्षा का चुनाव है लेकिन भविष्य का भी चुनाव। इसलिए जी जरूरी है नेताजी ने जिस विचारधारा को हमें और आपको दिया है। जिस ऊंचाई तक नेताजी इस विचारधारा को लेकर गए हैं।
उन्होंने कहा है कि हमारे सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी बनती है। इस विचारधारा को और ऊंचाई तक लेकर जाए। लोग यहां 36 प्रतिशत वोट पाने पर पहुंच गए हैं। आपकी मेहनत और चाहिए जिससे हम लोग बीजेपी से मुकाबला करने की। बीजेपी जिस तरह से तैयारी कर रही है वह 51 फीसदी से अधिक वोट चाह रही है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को बचाएं। बूथ परसेंट बढ़ाये 51 फीसदी से आगे ले जाए। वोट डालने से लेकर वोट पड़वाने तक हमें पूरी तरह सावधान रहना है अगर सावधान नहीं रहे तो इस बार लोकतंत्र नहीं बचेगा हमें आपको जो अधिकार मिले वह सब छीन लिए जाएंगे यह धीरे-धीरे पता चलेगा कि अधिकतर कैसे झीने गए।
यादव ने कहा है कि बीजेपी के हाथ में ना रोजगार में नौकरी है सरकार ने सभी भर्ती परीक्षा लिखी गई है।सरकार जानबूझकर परीक्षा लीक करा रही है। क्योंकि नौकरी ना देना पड़े अगर नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा। हमने लोगों को गणित बताया जो नौजवान नाराज हैं। रोजगार न मिलने से पेपर लीक होने। अगर उनकी हम गिनती कर लें तो 60 लाख।
उन्होंने कन्नौज के एक छात्र नौकरी न मिलने के कारण डिग्री जलाकर आत्महत्या करने का उदाहरण देने के साथ कहा कि फीरोजाबाद में एक बेटी ने आत्महत्या कर ली 5 हजार से अधिक शिक्षामित्र ने आत्महत्या की है।
समाजवादियो ने बीजेपी को गणित बताया है उसका जवाब बीजेपी आज तक नहीं दे पा रही।अगर 60 लाख बच्चे पेपर लीक होने से प्रभावित हुए हैं। अगर उन बच्चों के परिवार के तीनो लोगों में सिर्फ मां बाप को हम जोड़ दें तो एक करोड़ 80 लाख हो रहे हैं। 80 लोकसभा से हम भाग दे दे तो हर लोकसभा में इनका 2 लाख वोट काम हो जाएगा।
उन्होंने कहा है कि चरम सीमा पर महंगाई है चरम सीमा पर अन्याय हो रहा है जो लोग आंकड़े जानते होंगे वह बताएंगे जब से बीजेपी सरकार आई है कब से एनसी आरबी के आंकड़े कहते हैं बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली है। जिस देश में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली है वह देश कैसे विकसित होगा।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानों से अगर पैसा वसूल नहीं होता तो इनकी विकसित यात्रा भी नहीं हो पाती। सरकार ने बड़ा सपना दिखाया था बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बुलाकर के लेकिन एक भी उद्योग कारखाना नहीं लगाया है।सूचना मिली है यह लोग कई बार एक्सप्रेसवे के किनारे जगह नाप लेते हैं कि कारखाना लगेगा लेकिन कारखाना नहीं लगाया वह कारखाना सच्चाई तो है गुजरात में लगा दिए गए। अभी बजट में भाजपा का भाषण सुना उसमें कहा कि हम सेमी कॉन्टैक्टर की कारखाना लगाना चाह रहे हैं। यह कारखाना उत्तर प्रदेश में नहीं लगा वह गुजरात में लग गया। इसलिए सब कुछ वही जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि बीजेपी का 2014 में आपकी जनता ने स्वागत बहुत अच्छा किया था अब मुझे भरोसा है 24 में विदाई  भी अच्छे से करेंगे। उत्तर प्रदेश से हटेंगे तो यह देश से हटेंगे। जो लोग तमाम सवाल उठा रहे हैं परिवार वाले हमने भी इसलिए रिकॉर्ड तोड़ दिए परिवार वालों को टिकट देकर। बीजेपी के लोग ना जाने क्या-क्या कहते हैं।  हम बीजेपी वालों को कहेंगे इस होली के त्योहार पर वह संकल्प लें वह किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे और वह किसी परिवार वाले से वोट मांगने नहीं जाएंगे।। क्यों कि वह परिवार वालों के खिलाफ है नही तय स्वीकार कर ले लड़ाई लोकतंत्र में लोकतंत्र में जो मजबूती से लड़ेगा उसी के साथ जनता खड़ी दिखाई देगी।
उन्होंने कहा है कि हमें पूरा भरोसा है आसपास के क्षेत्र के साथ पूरा उत्तर प्रदेश सपा के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा है कि सबसे ज्यादा धोखा अगर किसी के साथ हो रहा है वह नौजवान और किसानों के साथ अगर 10 वर्ष बीजेपी और रह गई तो नौजवान सभी बूढ़े हो जाएंगे। यह बीजेपी के लोग युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे। बीजेपी के लोग नौकरी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और आपकी शादी भी नहीं होने दे रहे। बीजेपी 10 साल में क्या मुकाबला कर पा रही कोई मुकाबला नहीं कोई काम नहीं किये। हमने जो सड़क बनाई है 10 साल में नहीं बना पाए एम्बुलेंस 100 नंबर खराब कर दी है। पुलिस दूसरे काम में लगी हुई है। हमारा सैफ़ई अस्पताल बर्बाद कर दिया है। अभी मुख्यमंत्री जी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए थे । नई बिल्डिंग में फीता लगवाया था हमारे किसी साथी ने हमें वीडियो बना कर दे दिया हमने उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो मुख्यमंत्री जी की हिम्मत नहीं पड़ी उन्होंने उस बिल्डिंग का फीता नहीं काटा क्योंकि वह बिल्डिंग समाजवादियों ने बनाई थी। वह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का नेताजी हर बार कहते थे हमारे गरीब किसान को इलाज दिल्ली मुंबई की तरह यहां गांव में मिले बीजेपी ने सब कुछ विकास रोके है।
____
*वेदव्रत गुप्ता
______

Related Articles

Back to top button