लोक सभा चुनाव में दिल्ली की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके : रामगोपाल

*रामगोपाल की होली पर अपील

____

फोटो :- होली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ होली खेलते प्रोफेसर रामगोपाल यादव
सैफई/जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने होली के अवसर पर देशवासियों का आवाहन करते हुए कहा है कि देशवासी दिल्ली की भ्रष्ट सरकार को प्रहलाद भक्त बन कर उखाड़ फेंकने का काम करे।
       
सोमवार को होली के मौके पर  अपने  आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश वासी प्रहलाद भक्त बन कर दिल्ली से लेकर यूपी तक की भ्रष्ट सत्ता को नष्ट करने के लिए एक जुट मतदान करे। भक्त प्रह्लाद ने जैसे होलिका को नष्ट कर दिया था उसी तरह दिल्ली से लेकर यूपी तक सत्ता की बुराई फैली हुई है, उसे देशवासी भक्त प्रहलाद की तरह एकजुट होकर के नष्ट कर दें।
          उन्होंने कहा कि इस दफा होली पर उल्लास देखने को नहीं मिल रहा है क्यों कि लोगों के पास पैसा नहीं है उसकी बड़ी वजह हर किसी को भली भांति पता है। देश का सारा पैसा पूंजीपतियों के पास चला गया है और सरकार इन आरोपी पूंजीपतियों को बचाने में जुटी हुई है।
      उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है और इस चुनाव से यह तय होगा कि देश में लोक सही रहेगी या तनाशाही।क्योकि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों को खत्म करके देशमें संविधान का सर्वनाश करने पर आमादा है।
     श्री यादव बोल कि पूरे देश में भाजपा के प्रति  आक्रोश है।  भारतीय जनता पार्टी देशमें तानशाही चला रही है। इलेक्ट्रोरल बांड जैसा भ्रष्टाचार किसी देश में कभी नहीं हुआ।
   उन्होंने लोगों को होलीकी बधाई देते आज से ही भाजपा को उखड़ने के लिए निकल पड़े। प्रोफेसर रामगोपाल ने अखिलेश यादव के साथ मुलायमसिंह के पैतृक आवास पर लोगों से जमकर होली खेली। वह स्वयं रंगगुलाल और फूलों की पत्तियां उड़ाते लोगों के संग सरोबोर हो रहे थे।
∆वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button