भ्रष्टाचार की जननी भाजपा को पटखनी देने जा रहा “इंडिया गठबंधन” : शिवपाल सिंह 

 *हाई कमान का चुनाव लड़ने को लेकर निर्देश सर माथे

फोटो :- होली के अवसर पर संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव तथा होली खेलती भारी भीड़
_____
सैफई/जसवन्तनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ रहे शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि देश में   भ्रष्टाचार की  सबसे बड़ी जननी भारतीय जनता पार्टी बन गई है।  ‘इंडिया गठबंधन’  जनता के प्रचंड समर्थन से भाजपा को चुनावों में उखाड़ फेंकने जा रहा है।
   
 श्री यादव होली के अवसर पर इटावा स्थित अपने चौगुर्जी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। शिवपाल सिंह ने होली पर्व पर आम जन को शुभकामनाएं देने के साथ ही कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों को “चुनावी मंत्र” भी दिया । उन्होंने कहा कि सपा से जो प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और जो हो जाएंगे अब कोई बदलाव नहीं होगा।
     
यादव ने साफ तौर से कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बार हराना है और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संदेशों को लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वादे झूठ है, सभी वादे खोखले  साबित हुए है । जनता सपा को हर हाल में जिताएगी।इस बार प्रदेश में ऐसा विश्वास बना  है। जब सपा उत्तर प्रदेश से जीत कर निकलेगी तो देश से भाजपा हटेगी।
        उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जो घोषित हो चुके हैं वो सभी समाजवादियों की नीतियों को, नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर के जनता के बीच जाएं, जनता समाजवादी विचारों को और हमारे जो समाजवादी नेता रहे हैं । नेताजी से लेकर के लोहिया जी से लेकर के उनके विचारों पर चलकर के जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी को वोट करेगी।
        खुद के बदायूं से चुनाव लड़ने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि अभी तक तो हम ही चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आगे देखेंगे जो पार्टी का और राष्ट्रीय नेतृत्व का निर्देश होगा उसको मानेंगे।
           हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर यादव ने कहा कि भाजपा के लोग किसको किस सीट से चुनाव मैदान में उतार रहे है यह हम सभी देख रहे है लेकिन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताना उनकी पार्टी और उनका पहला प्रयास है।
   शिवपाल सिंह यादव बाद में अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव ,पूर्व सांसद अक्षत यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल के संग भारी जुटी भीड़ के साथ होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दी।इससे पूर्व उन्होंने सैफई गांव की होलिका पर आखत डाली।
     इस अवसर पर जिला सपा अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद यादव, प्रोफेसर अरविंद यादव, ब्लॉक सपा सैफई अध्यक्ष संतोष शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख जसवंत नगर अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू, नगर पालिका जसवंत नगर अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार, आशुतोष यादव टोनू, संतोष ठेकेदार,सपा ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत नगर रामवीर सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव लंबरदार,विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, मयंक विधौलिया,जिला सचिव जितेंद्र सिंह उर्फ मोना, अश्विनी पुरवार, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान, खन्ना यादव, बल्लू यादव, कृष्णा यादव, गोपाल गुप्ता, राजपाल सिंह यादव गढ़ी, अनुज प्रताप सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, मोहम्मद नबी सभासद राजीव यादव, मोहम्मद जहीर,मोहम्मद फारूक, जसवंत नगर महा सचिव राशिद सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सत्यवती यादव, राजवीर सिंह नगला तेज, राकेश यादव, संतोष यादव  आदि मौजूद थे ।
*वेदव्रत गुप्ता
_____

Related Articles

Back to top button