लोक्सभा क्षेत्र बंदायू के लिए “शिवपाल” के पहली बार रवाना होने पर सैकड़ों नेता- कार्यकर्ता संग रवाना

*सबेरे से शिवपाल के साथ जाने की ललक दिखी * सैफई, जसवंतनगर, ताखा से हजारों नेता, कार्यकर्ता रवाना

फोटो:- समाजवादी पार्टी से टिकट की घोषणा के बाद पहली बार बदायूं रवाना होते हुए शिवपाल सिंह यादव
____

जसवंतनगर(इटावा)। सन 1996 से जसवंत नगर के निरंतर विधायक चुने जा रहे शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को जब लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बदायूं के लिए रवाना हुए तो जसवंत नगर क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उनके साथ रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि शिवपाल सिंह यादव को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने अपनी विरासत की सीट “जसवंत नगर” सन 1996 में सौंपाई थी तब से वह निरंतर आठ बार जसवंत नगर वासियों से अपने असीम लगाव के कारण विधायक ही नहीं चुने गए, बल्कि हर बार जीत के नए-नए रिकॉर्ड बनाये। कई बार प्रदेश मंत्रिमंडल में भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल रहे।
इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को लोकसभा क्षेत्र बदायूं से समाजवादी पार्टी की टिकट देने की घोषणा की है।
इससे यह तय हो गया है कि शिवपाल सिंह यादव अब प्रदेश की राजनीति के साथ साथ केंद्र की भी राजनीति करेंगे। यदि लोकसभा चुनाव वह बदायूं से जीत गए, तो वह अपनी आठ बार विजयवाली विधानसभा सीट जसवंतनगर से इस्तीफा दे देंगे।
बदायूं क्षेत्र स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी का गढ़ और समर्थक क्षेत्र रहा है ,इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि शिवपाल सिंह यादव को वहां से लोकसभा चुनाव लड़कर निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा उनकी टिकट की बंदायू से घोषणा के बाद वह गुरुवार को पहली बार बदायूं में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए, जब निकले तो जसवंत नगर क्षेत्र के सैकड़ो लोग उनके काफिले के साथ रवाना हुए। सुबह 5 बजे से ही जसवंत नगर में शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों की पार्टी के झंडे लहराती गाड़ियां अपने घरों से निकलना शुरू हो गई थीं और वह शिवपाल सिंह यादव के काफिले में शामिल होने की ललक थी।
सूत्रों ने बताया है कि जसवंतनगर, सैफई, ताखा आदि इलाकों से सैकड़ो गाड़ियां बदायूं के लिए रवाना हुई। शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र आदित्य यादव “अंकुर” जिनके बारे में पूरी संभावना है कि वह अब जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र अपने पिता शिवपाल सिंह की विरासत के रूप में संभालेंगे। वह बदायूं की व्यवस्था देखने के लिए दो दिन पूर्व ही बदायूं रवाना हो गये थे।
इससे पूर्व उन्होंने जसवंत नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोगों से अपील की थी कि अब लोकसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे, तो जसवंत नगर क्षेत्र में डिंपल यादव को जिताने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, इससे यह स्पष्ट हो गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आदित्य यादव जसवंत नगर में शिवपाल सिंह यादव के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक का चुनाव लड़ेंगे।
शिवपाल सिंह यादव के काफिले के सा से रवाना होने वालों में डॉक्टर प्रोफेसर बृजेश यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव,ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, आशुतोष टोनू यादव, नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव, जिला सचिव जितेंद्र सिंह उर्फ मोना यादव, डिंपल यादव के सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम, सपा नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, खन्ना यादव, पूर्व सभासद मोहम्मद जहीर, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, मुकद्दम सिंह यादव, प्रमोद यादव के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय प्रधान और सपा नेता बंदायू के लिए रवाना हुए।
_____
फोटो:- समाजवादी पार्टी से टिकट की घोषणा के बाद पहली बार बदायूं रवाना होते हुए शिवपाल सिंह यादव

Related Articles

Back to top button