भारत विकास परिषद “संस्कार” शाखा ने  21 कन्याओं के विवाह के साथ 300 से ज्यादा शादियों का बनाया रिकार्ड

फोटो :- नव  दंपतियों  के साथ आदित्य यादव अंकुर ,श्याम मोहन गुप्ता, जवाहरलाल शाक्य, मनोज गुप्ता, गणेश यादव, एक दंपति को आशीर्वाद और प्रमाण पत्र  देते आदित्य अंकुर यादव तथा  ब्लॉक प्रमुखअनुज मोंटी यादव आदि।
_______
         
जसवंतनगर (इटावा) ।नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद “संस्कार” शाखा ने रविवार को 21 गरीब कन्याओं के हाथ उनके जीवन साथियों को दांपत्य सूत्र बंधन के जरिए  सौंपते हुए अपने 13 वर्षों के सेवाकाल में 300 से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह करा कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।
       
  21 कन्याओं के  इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पीसीएफ के पूर्व अध्यक्ष और इटावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर मौजूद थे जिन्होंने सभी नव दंपतियों को भावी सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की।
       
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव,ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, राहुल गुप्ता, आशुतोष यादव टोनू  खंड शिक्षा अधिकारी  अलकेश सकलेचा, राजवीर सिंह यादव आदि ने भी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
आदित्य यादव अंकुर ने इस अवसर पर कहा कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हर वर्ष इस तरह का आयोजन करके गरीब कन्याओं को निशुल्क विवाह के जरिए नवजीवन दे रही है और खुशी की बात यह है कि हर वर्ष वह स्वयं अथवा उनके पिता श्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव इस सर्वश्रेष्ठ पुण्य कार्य मे संस्था द्वारा भागीदार बनाये जाते है। विधायक जी अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ सके हैं लेकिन उन्होंने सभी को अपना आशीर्वाद दिया है।
आदित्य यादव ने कहा कि जसवंत नगर के धनी मानी लोग तथा भारत विकास परिषद संस्कार संस्था का एक-एक सदस्य बधाई का पात्र कि वह इतने बड़े आयोजन को आपसी सहयोग से संपन्न करते हैं । वर्ष भर गरीब लोग उनके इस आयोजन का इंतजार करते हैं। श्री यादव ने दांपत्य बंधन में बने सभी नवयुगलों को शुभकामनाएं दी।
भारत विकास परिषद के इस विवाह समारोह के शुरुआत में स्टेशन रोड स्थित राम सीता मंदिर से 21 दूल्हों की बारात  घोड़ियों और बग्गियों पर  सवार होकर धूमधाम से निकाली गई । जगह-जगह नगर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर दूल्हों की अगवानी की। बारात में कई  बैंड भी संस्था की ओर से बैंड वादन करते चल  रहे थे।
         भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता और सचिव जवाहरलाल  शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने वैवाहिक जोड़ों की जानकारी देते बताया है कि आरती संग शिवकुमार,रिंकी संग देव,अंजली संग देव,फूलमाला संग मुकेश,नेहा संग  दीपक,प्रीति संग सुमित,मिथलेश संग अंकुश,देवकी संग मनमोहन,दिव्य संग संदीप,अनामिका संग हरिओम,प्रियंका संग  अनमोल,सुनीता संग ऋषि,मोहिनी संग हरिओम,अंजली संग पंकज,हेमलता संग श्रवण,अनामिका संग प्रमोद,रोशनी संग कुलदीप,ज्योति संग दीपक ,अंजली संग मनोज के पाणिग्रहण संस्कार इस 13 वे निशुल्क सामूहिक विवाह के आयोजन के दौरान कराये गये।
…….
    दहेज में दिया गया हजारों का सामान
__________
        भारत विकास परिषद संस्कार परिवार का तेरहवें सामूहिक निर्धन कन्या  विवाह समारोह में  सभी कन्याओं को  दहेज उपहार के रूप में डबल बेड आलमारी,  एल ई डी  टीबी, सिलाई मशीन,  कूलर, गैस चूल्हा, फर्राटा पंखा, छ: फुट ऊँची डबल बारौटी, ड्रेसिंग टेबिल, छोटा संदूक, बड़ा संदूक ,ट्रॉली बैग, अलमारी, चका बेलन , सिंगार दानी, लेडीज पर्स, चप्पल चार जोड़ी, आटा टंकी, कुकर हॉट पॉट टी सेट, कंबल, कुंवर कलेवा वर्तन, बाल्टी, लोटा, परांत , साबुनदानी, मग्गा,  कुकर ,ज्बैलरी सेट, मशालदानी ,सिंगार दानी, राम सीता तश्वीर, चिली कटर,  नाश्ता सेट ,ड्रेसिंग टिबिल, कुर्सी मेज सेट ,सिलाई मशीन, कूलर, गद्दा ,तकिया, बेड सीट, प्रेस हॉट पाट, टी सेट, कपल सेट, आदि  प्रदान किए गए गया।
     विवाह समारोह के बाद हजारों लोगों ने इन दूल्हा दुल्हन के बाराती के रूप में भारत विकास परिषद  संस्कार द्वारा आयोजित विवाह भोज में भोजन किया।
          संस्था केअध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता एवं हरीमोहन राजपूत ने बताया कि सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा है ,हमारी संस्था यह आयोजन विगत बारह वर्षों से करती आ रही है, आज के दिन तक 300 से अधिक कन्याओं के हाथ पीले करा चुकी है।
…….
    लोगों ने बढ़ चढ़कर किया सहयोग
______________
       सचिव जवाहरलाल शाक्य एवं विवाह प्रभारी पवन गुप्ता, गणेश यादव, राजवीर सिंह, योगेश यादव ने अवगत कराया कि  कई महीनो के अथक परिश्रम से इस भव्य कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया जा सका। कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता व  संस्था के प्रमुख पदाधिकारी शशिभूषण , जितेन्द्र यादव, बबलू ,विनोद यादव, विनय यादव, मनोज यादव, अरविंद कुमार, राजेन्द्र यादव ,सहयोगी नरेंद्र सर ,अतुल गुप्ता, बलवीर यादव, योगेश यादव, राजीव गुप्ता, अजेंद्र गौर कम्प्यूटर ,सुमित शर्मा के साथ ही विशेष सहयोगी विकास यादव सागर होटल, सूरज सिंह शाक्य, अमन यदुवंशी ,राजेंद्र यादव ,सुमित शर्मा, संजय तोमर, सत्यप्रकाश गुप्ता,  सर्वेश गुप्ता प्रभु मैरिज होम,पंकज राठौर, अरुण कुमार अनिल कुमार सर्राफ, ,विनीता पत्नी रामसेवक,सुमित वर्मा,बालाजी बीज भंडार, एन ई सी कंप्यूटर, बृजेंद्र शाक्य, राजकमल गुप्ता, मनोज यादव विनय यादव, धर्मवीर ,शैलेंद्र शर्मा राघवेंद्र यादव, बलवीर यादव बल्लू, रत्नेश शाक्य, विनोद शर्मा, विश्राम सिंह शाक्य, रामकीर्तन एवं नगर के बड़ी संख्या में दानदाताओं ने सहयोग किया ।
_____
∆वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button