नगर पालिका जसवंत नगर का डेढ़ करोड़ घाटे का बजट पेश

_____
फोटो :- नगर पालिका जसवंत नगर की बोर्ड बैठक चलती हुई, जिसमें आय बजट प्रस्तुत किया गया
जसवंतनगर (इटावा)। नगर पालिका जसवंत नगर की बोर्ड बैठक 1 अप्रैल 2023 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक के वास्तविक आय एवं व्यय एवं वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के बजट के लिए आयोजित की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पालिका के नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज भी मौजूद थे, जिन्होंने बजट प्रस्तुत किया।
बोर्ड बैठक में मौजूद सदस्यों को बताया गया कि पिछले वित्त वर्ष 2023 – 24 में नगर पालिका को 8 करोड़ 81 लाख 30 हजार 809 रुपयों की कुल आमदनी हुई। नगर पालिका के पास 2022- 23 का अवशेष राशि 5 करोड़ 96 लाख 50हजार 668 रुपया शेष था। इस प्रकार नगर पालिका का कुल आय का योग 14 करोड़ 77 लाख 81 हजार 477 रुपया था।
जबकि 1 अप्रैल 2023 से 31 जनवरी 2024 तक कुल मिलाकर 10 करोड़ 72 लाख 48 हजार 92 रुपए व्यय किया गया। इस तरह नगर पालिका पर 1 फरवरी 2024 को अंतिम अवशेष के रूप में 4 करोड़ 53 लाख 3 हजार 385 रुपए शेष रहे।
नगर पालिका को वर्ष 2024- 25 की अनुमानित आय 14 करोड़ 12 लाख 45 हजार 800 रुपए आंकी गई है । जबकि वर्ष 2024 – 25 में अनुमानित व्यय 15 करोड़ 70 लाख 50 हजार अनुमानित है।
इस तरह वर्ष 2024 – 25 का अनुमानित घाटा डेढ़ करोड़ से ज्यादा है।
इस अवसर पर मौजूद सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को सलाह दी कि वह नगर पालिका की आय बढ़ाने पर जोर दें तथा फालतू के खर्चों का बचाव करते हुए जनता की जरूरत के काम करायें।
बैठक के दौरान सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि हाजी शमीम, शिवपाल सिंह यादव के विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर के अलावा बड़ी संख्या में सभासद मौजूद थे।
मौजूद सभासदों में हेमू शाक्य, मु॰ फारूख, सुधीर कुमार, सतीश चन्द्र, देवेंद्र कुमार, कमल प्रकाश, दिलीप दिवाकर, आलिया बेगम, संजीव यादव, शेष कुमार बिल्लू यादव, मोहिनी दुबे, अंकित कुमार, मोहित शाक्य, संजय कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, साधना गुड्डा शाक्य, मु॰ फैजान, मु॰ इरफान आदि मोजूद रहे। इनमें कई महिला सभासदों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
____