भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ शाखा द्वारा आयोजित “सामूहिक विवाह” के जोड़ो का हुआ आपसी परिचय

 *10 मार्च को 21 जोड़े बंधेगे, दांपत्य बंधन          में   * मिडिल स्कूल में आयोजित होगा आयोजन

    फोटो:- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सिद्धार्थ महाविद्यालय, जसवंत नगर में आयोजित परिचय सम्मेलन में वर कन्याओं का परिचय लिया जाता हुआ तथा उपस्थित अभिभावक गण
_______

     
जसवंतनगर(इटावा)। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा आयोजित निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह के तहत शनिवार को सिद्धार्थ महाविद्यालय जसवंतनगर में 21 वर और कन्याओं का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, साथ ही विवाह आयोजन की तारीख 10 मार्च, दिन रविवार तय कर ली गई है।

         संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि परिचय सम्मेलन के जरिए सभी वर और कन्याओं के शपथ पत्र लिए गए ,ताकि यह निश्चित हो सके कि वर और कन्याओं का विवाह उनकी अपनी इच्छा से हो रहा है। साथ ही उनसे यह शपथ भी ली गई कि उनके पूर्व में किसी भी अन्य निशुल्क विवाह आयोजन में विवाह नहीं हुए हैं।
     कुल मिलाकर 21 जोड़ों का विवाह 10 मार्च को थाना जसवंतनगर के पास स्थित मिडिल स्कूल में आयोजित होगा।
     श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का यह 13 वाँ निशुल्क विवाह समारोह होगा। अब तक भारत विकास परिषद संस्कार शाखा जसवन्तनगर  ढाई सौ से ज्यादा वर कन्याओं को  दांपत्य बंधन में पिछले 12 वर्षों में बांध चुका है।                  उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में संस्कार शाखा सभी इंतजाम निशुल्क करती है।  विवाह होने वाले जोड़ों को भरपूर दहेज जन सहयोग से प्रदान करती है।
      भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सचिव जवाहरलाल  शाक्य ने वैवाहिक जोड़ों की जानकारी देते बताया है कि आरती निवासी फिरोजाबाद का शिवकुमार निवासी लुदपुरा  जसवंत नगर से, रिंकी निवासी मोहन की मढैया जसवंत नगर का विवाह देव सिंह निवासी घिरोर से ,सुनीता निवासी सिरहौल जसवंत नगर का विवाह ऋषि निवासी मोहल्ला शाहग्रान इटावा, दिव्या निवासी कैस्थ जसवंत नगर का विवाह संदीप कुमार खेरी झज्जर हरियाणा, अंजलि संत नगर फिरोजाबाद का पंकज निवासी बड़ा गांव फिरोजाबाद के साथ  विवाह होगा।
         अनुष्का निवासी सिद्धार्थ नगर आगरा का अंकुश निवासी शिकोहाबाद फिरोजाबाद, देवकी निवासी शंकरपुर बसरेहर का मनमोहन निवासी समथर इटावा, प्रियंका महलई टोला जसवंत नगर का अनमोल करनपुरा, इटावा, रोशनी निवासी नगला इच्छा, जसवंत नगर का कुलदीप निवासी गहरवार ,जालौन से,प्रीति निवासी जगसोरा जसवंत नगर का सुमित कुमार फूलापुर, मैनपुरी, मिथिलेश निवासी जगसोरा का सुरेंद्र सिंह करहल मैनपुरी, फूल माला नगला सुभान,सैफई का मुकेश कुमार नगला महुआ फिरोजाबाद के साथ विवाह होगा।
   इसी प्रकार अंजलि निवासी विरौली वैदपुरा इटावा का हरी सिंह कैस्थ जसवंत नगर, नेहा निवासी मलूपुरा, जसवंत नगर का संतोष कुमार ग्राम निवारा करहल मैनपुरी, हेमलता कैस्थ जसवंत नगर का श्रवण कुमार नगला महासुख, निलोई जसवंत नगर, मोहिनी निवासी उड़नवापुर, कानपुर देहात का हरिओम निवासी अजीतमल औरैया, अनामिका निवासी अजीतमल का हरि ओम गयापुर कन्नौज तथा अनामिका मानिकपुर का प्रमोद फिरोजाबाद के संग विवाह होगा।
    भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस परिचय सम्मेलन के दौरानश्याम मोहन गुप्ता अध्यक्ष,जवाहर लाल शाक्य सचिव,मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिमोहन राजपूत, अतुल गुप्ता,पवन गुप्ता ,नरेंद्र सर,राजवीर सिंह, गणेश यादव,योगेश यादव भोले, साजिदखान,बलवीर सिंह, जितेंद्र यादव आदि सदस्यगण मौजूद रहे।
____
      

    *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button