व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नही करेगा व्यापार मंडल

इटावा। भारतीय उधोग व्यापार मण्डल की बैठक मनोरमा मार्केट में संग़ठन के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलामहामंत्री आकाशदीप जैन ने कहा प्रशासन अपना गुडवर्क दिखाने के चक्कर मे निर्दाेष व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है, हाल के दिनों में निर्दाेष सराफा कारोबारी को जेल भेजना साथ ही आटोमोबाइल व्यापारी का थाने में बैठाकर उत्पीड़न करना शर्मनाक है। भारतीय उधोग व्यापार मण्डल प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही की निंदा करता है। शहर अध्यक्ष रजत जैन ने कहा खाद्य विभाग लाइसेंस के नाम पर व्यापारियों का आर्थिक उत्पीड़न कर उनका शोषण कर रहा है इसका व्यापार मण्डल उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा। वरिष्ठउपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा विधुत विभाग चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करे। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, हिमांशू सैनी, जिला कोषाध्यक्ष प्रशान्त दीक्षित, शहर महामंत्री सर्वेश जोशी, शहर उपाध्यक्ष सुनील तोमर, नवीन गुप्ता, आशीष जैन, राजीव गुप्ता रहे।

 

Related Articles

Back to top button