आचार्य निर्भय सागर का जसवंतनगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

*13 वर्षों बाद फिर चरण पड़े *आचार्य विद्यासागर के शिष्य हैं निर्भय सागर  * आदित्य सागर से हुआ मंगल मिलन

  फोटो:- निर्भय सागर जी महाराज का जसवंत नगर में प्रवेश तथा आदित्य सागर जी महाराज से गले मिलते
—————–
जसवंतनगर(इटावा) आचार्य निर्भय सागर का हुआ  मंगल प्रवेश गुरुवार को जसवन्तनगर की धरती  पर तेरह  वर्ष के अन्तराल के बाद  एक बार फिर पड़े।
 उन की जैन समाज  ने  भव्यआगवानी की।लोगों में उन के दर्शन की  जबरदस्त जिज्ञासा थी।   2010 में  आचार्य निर्भय सागर के सानिध्य में  नगर  पंचकल्याणक हुआ था 
       
सिरसागंज से विहार कर आचार्य निर्भय सागर के साथ 5 पिच्छी दिगम्बर साधु के साथ सेमरा से जसवंतनगर के लिए विहार किया, वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर को लेने नगर में विराजमान आदित्य सागर एव अनुसरण सागर ससंघ स्वयं लेने पहुँचे ।
        आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य निर्भय सागर  और आचार्य आदित्य सागर  एव अनुसरण सागर का मिलन जसवंतनगर मुख्य चौराहें पर हुआ।  आचार्य आदित्य सागर ने गुरु को नमोस्तु किया । समस्त संघ ने तीन प्रदिक्षना दी  इस वात्सल्य प्रेम को देख उपस्थित जन समूह  भाव विह्व्ल हो गया।
 उन की आगवानी के लिए सैकड़ो की तादाद में जैन समाज के लोग मुख्य मार्ग बस स्टैंड चौराहे पर बैंड  के साथ आगवानी की। भक्तों ने गुरु की आरती व पाद प्रक्षालन किया।
संत समागम से नगर में  अध्यात्म की गंगा में भ सराबोर रहेगा।
     जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन, अंकुर जैन,राजकमल जैन,आशीष जैन,एकांश जैन,अंकित जैन,मनोज जैन ,चेतन जैन, प्रखर जैन, सम्यक जैन, ,रोहित जैन,विवेक जैन अतुल जैन बजाज,सचिन जैन,विनीत जैन,मणिकांत जैन,नीरज जैन फडडू,सौरभ जैन,मोहित जैन,नितिन जै,विनोद जैन,विशाल जैन,सुरेन्द्र कुमार जैन, रौकी ,संजय जैन डॉ आशीष जैन ,समीप जैन,पंकज जैन,आराध्य जैन,निकेतन जैन,अनुपम जैन,तन्मय जैन ,शिवकांत जैन  के साथ जैन बाजार/लुधपुरा समाज के लोगो ने निर्भय सागर जी की आगवानी की।
__
*वेदव्रत गुप्ता
___

Related Articles

Back to top button