
फोटो:- नगला हरचंद्र के बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पूजन अर्चन करते पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और सभासद प्रतिनिधि हेमू
_______
जसवंतनगर (इटावा)। नगला हरचंद्र स्थित बौद्ध बिहार में तथागत बुद्ध की साढ़े तीन फीट ऊंची प्रतिमा धूमधाम से स्थापित की गई है।
यह बौद्ध विहार नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है प्रतिमा स्थापना के दौरान बौद्ध धर्म अनुयायियों से पंचशील उपदेशों के पालन का आवाहन किया गया है।
यह भव्य प्रतिमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जयपुर राजस्थान से मंगाई है। साढ़े तीन फीट ऊंची बुद्ध की इस प्रतिमा को बौद्ध विहार में स्थापित कराया गया है।
सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिमा स्थापना के लिए किया गया। बौद्ध अनुयायियों ने मोमबत्तियां प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए । बौद्ध भगवान की वंदना की। लखनऊ से आए बौद्ध भिक्षु डॉ. उपनंद थेरो ने तथागत के पंचशील उपदेशों, जिनमें चोरी,हिंसा,व्यभिचार,झूठ आदि से दूरी बनाने और मादक द्रव्यों का भोग न करने का नियमत: पालन करने का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अंकित शाक्य ने किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ,पूर्व भाजपा विधान सभा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य,के0पी0शाक्य आर्मी पब्लिक स्कूल इटावा ,युवा शाक्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शाक्य, हेमू शाक्य महासचिव सभासद प्रतिनिधि,अधिवक्ता शैलेन्द्र शाक्य,विकाश शाक्य,संजय शाक्य आदि बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
______