थाने के मालखाने से नगदी समेत लाखांे का सामान गायब -सत्यापन में 34 वाहनांे का नहीं लगा पता -पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

 

इटावा। थाने से 30 दो पहिया, 4 पहिया वाहन और नकदी समेत भारी तादाद मंे मालखाना से माल गाायब हो गया है। पुलिस की सत्यापन के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पुलिस कर्मियांे में हड़कंप मचा है। इतनी बड़ी घटना के बाद किसी को कानांे कान भनक भी नहीं लगी। यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब न्यायालय में एक मामले में संबंधित माल को पेश किए जाने की जरूरत पड़ी। जिसके बाद 8 वर्ष के माल का सत्यापन किया गया तो 30 वाहन, कुल सरकारी सम्पत्ति में 199 प्रकार के सामान, माल मुकदमाती में से कुल 325 माल कम पाए गए है।
थाने के मालखाने में रखा सामान व दो पहिया और चार पहिया वाहन के साथ रूपए गायब मिले है। फ्रेंडस कालोनी थाने में बने मालखाने से लगभग 325 माल कम पाया गया है। जिसके आधार पर थाना फ्रंेडस कालोनी प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें थाना प्र्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने तहरीर दी है और जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना फ्रंेडस कालोनी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्हांेने बताया कि थाने में बने मालखाना से लगभग 325 माल के साथ कुल 56900 रूपए भी गायब पाए गए है। जिसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सन् 2015 में बनाया गया था। इसके बाद से कई मालखाना प्रभारी बदले गए थे। 2015 से लेकर 2023 तक इसी प्रक्रिया को लगातार  अपनाया गया लेकिन कोई भी जिम्मेदारी मालखाना के प्रति नहीं उठाई गई। 2019 से जून 2023 तक मालखाने का चार्ज हेड कांस्टेबल महेश कुमार के पास रहा था। जून 2023 में महेश कुमार की कानपुर में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा एक अज्ञात के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Back to top button