गरीब बेघर लोगों को खिलाया खिलाया गया- रूबी

इटावा। नेकी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष रूबी शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था गरीब निर्धन बेसहारा लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती है और हमेशा तत्पर है और रहेगी निर्धन बेसहारा लोगों के बच्चों को हमारे संस्थान द्वारा स्कूलों में दाखिला दिला कर उन्हें शिक्षित किया जाएगा ताकि उन्हें स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं प्रेस के माध्यम से बताना चाहती हूं कि जो भी हमारी संस्था को दान स्वरूप कुछ भेट करता है तो उसका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेकी मानव सेवा संस्थान के कार्यालय का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता रामशरण गुप्ता द्वारा किया गया। उनके संगठन द्वारा गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया। नेकी मानव सेवा संस्थान द्वारा लोगों के कल्याण के लिए लोगों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर अनामिका शर्मा, काजल शर्मा, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button