भाजपा ने चुनावी बिगुल फूंका, गांव चलो अभियान कार्यशाला

इटावा। भारतीय जनता पार्टी प्रथम मंडल द्वारा गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन सिंचाई विभाग डाक बंगले में किया गया। प्रथम मण्डल के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्ता की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत का अंगवस्त्र एवम माला पहनाकर उनका स्वागत किया। संचालन मंडल मंत्री प्रशांत दीक्षित ने किया।

जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता कार्य करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव हर मतदाता के लिए महत्वपूर्ण है जिससे एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में स्थापित होगी और प्रधानमंत्री पुनः भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यशाला में दिलीप मिश्रा, जिलासंयोजक ओमरतन कश्यप, सभासद शरद बाजपेई, पूर्व सभासद रतन राज, प्रमोद राठौर, शशी मोहन चौधरी, अरुण मिश्रा, अखिलेश कौशिक, अमित दुबे, राजेंद्र वर्मा, जितेंद्र राजपूत, सोनू राठौर, अक्षय वाजपेई, रोहित पटेल, अंकुल चौहान, सुशील कुमार, अर्पित तिवारी, रविकृष्ण कश्यप, सैलू चौधरी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button