भगवान नेमिनाथ का हुआ जन्म, निकाली गई जन्मोत्सव शोभा यात्रा
*पंचकल्याणक महोत्सव आरंभ

फोटो:- जसवंतनगर में पंचकल्याणक के दौरान जन्म कल्याणक होता, निकाली गई शोभा यात्रा में मुनि आदित्य सागर तथा भारी भीड़
______
जसवंतनगर(इटावा)। नगर में शुरू हुए पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान नेमिनाथ का जन्म कल्याणक में ,जैसे ही महारानी शिवादेवी और महाराज समुद्र विजय के यहां बालक नेमिकुमार का जन्म हुआ, वैसे ही समूची शौरिपुर नगरी भगवान के जय जयकारों से गूंज उठी। सभी इंद्र-इन्द्राणी झूम उठे।

नित्य के नियम, अभिषेक, शांतिधारा के साथ सुबह के कार्यक्रम शुरू हुए। तदोपरांत भगवान के जन्म के बाद जन्ममोत्सव की शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए सुंदर सुसज्जित रथों पर सवार होकर सौधर्म इंद्र ,कुबेर इंद्र,बालक नेमि के माता शिवा देवी पिता समुद्र विजय,यज्ञनायक, निकले।

छोटा चौराहें पर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखबार के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षत, संजय वर्मा ,अर्चना कुशवाह,सभासद राजीव यादव ,रेनु शुक्ला, ब्रजेश कुमार तिवारी, हेमू शाक्य, गोपाल गुप्ता, सूरज शंखवार ने शोभा यात्रा पर पुष्प अर्पण कर आचार्य आदित्य सागर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभा यात्रा महावीर वाटिका पर सम्पन्न हुई, जहाँ एक भव्य पांडुकशिला पर बालक नेमिकुमार का इंद्रो द्वारा अभिषेक हुआ।
इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम जैन,उपाध्यक्ष अंकुर जैन,महामंत्री राजकमल जैन,मंत्री आशीष जैन,कोषाध्यक्ष एकांश जैन,अंकित जैन,मनोज जैन ,चेतन जैन,संगठन प्रमुख प्रखर जैन, सम्यक जैन,कार्यक्रम संयोजक ,रोहित जैन,विवेक जैन अतुल जैन बजाज,सचिन जैन,विनीत जैन,नीरज जैन फडडू,सौरभ जैन,मोहित जैन,नितिन जैन,चेतन जैन,आराध्य जैन,निकेतन जैन,ऋषभ जैन,इंदर जैन ,संजय जैन,विनोद जैन कैमरा आदि लोग मौजूद रहे।
____
*वेदव्रत गुप्ता
______