भीषण सर्दी और ठिठुरन के चलते सभासद ने बटबाए 400 गरीबों, महिलाओं, विकलांगों को कंबल

____
फोटो:- गरीबों असहायों और विकलांगों को कंबल वितरित करते सभासद राजीव यादव
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण सर्दी के दौर में गरीबों और बेसहारों की मदद को समाजसेवियों के हाथ बढ़े हैं।पालिका प्रशासन ने भी इस बार रिकॉर्ड संख्या में गरीबों और असहायों के लिए कंबलों की व्यवस्था की है।


राजीव यादव द्वारा कंबलों के वितरण के दौरान पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार के अलावा, पालिका ई ओ, विनय मणि त्रिपाठी नगर सपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर के अलावा विनोद यादव तथा सतीश यादव, ववलू , मु.फारुख, दिलीप दिवाकर, सजंय कुमार, सत्य भान शखंवार, सुधीर यादव, अंकित कुमार चक तथा भूपाल सिंह ( गुडडा) और कई अन्य सभासद और संभ्रांत नागरिकजन भी मौजूद थे।
राजीव यादव ने बताया कंबल वितरण के समय कंबल पाने वालों के आधारकार्ड मैच किए गए, ताकि कोई दोबारा कंबल न पा ले।80 प्रतिशत महिलाओं और विकलांगों को कंबल दिए गए। उन्होंने वार्ड में इस सर्दी में कई अलाव भी सुलगवाएं गए हैं।
कम्बल वितरण कार्यक्रम सुन्दर राज मैरिज होम में हुआ। रेलमन्डी वार्ड 25 रेलमन्डी पूर्वी के अलावा लुधपुरा, मोहन की मढैया रेलमन्डी तथा डूडा कलोनी, लुधपुरा के अलावा गरीब, असहाय व साधु संतों को कम्बल वितरण हुआ।
कार्यक्रम में रक्षपाल पाण्डेय अमीन साहब, अमर सिंह, यदुनाथ सिंह, रिंकू जैन,सोनू यादव,,सुचेन्द्र तोमर, जगदीश यादव, भारत सिंह शाक्य, दर्शन सिंह राठौर , लला, शिवम तोमर,प्रिन्स, विनोद सविता तथा वार्ड के सम्मानित लोगों आदि ने सहयोग किया। सभासद, राजीव यादव ने बताया कि जो भी वार्ड के लोग रह गये है, उनकोभी एक दिन कम्बल उपलब्ध कराये जाएंगे।
राजीव यादव सामाजिक कामों और लोगों के सुखदुख में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। इस वजह से रेल मंडी वार्ड से वह और उनकी पत्नी लगातार 5 बार से सभासद बनते आ रहे हैं।
____
फोटो:- गरीबों असहायों और विकलांगों को कंबल वितरित करते सभासद राजीव यादव
_____