शिवपाल सिंह आज राहुल गुप्ता को कराएंगे, जसवंतनगर का दायित्व ग्रहण
*सपा कार्यालय पर आएंगे प्रातः साढ़े दस बजे

फोटो :- शिवपाल सिंह यादव नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ
जसवंतनगर (इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव गुरुवार 18 जनवरी को नगर समाजवादी पार्टी कार्यालय, जसवंतनगर में पधारेंगे। उनका पार्टी जनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा, साथ ही चौथी बार नगर अध्यक्ष बनाये गये राहुल गुप्ता को दायित्व ग्रहण कराएंगे।
शिवपाल सिंह यादव 7 वर्ष के अंतराल के बाद पार्टी के नगर कार्यालय में पधार रहे हैं। वैसे वह 2 जनवरी को आ रहे थे, मगर कतिपय कारणों से उस दिन कार्यक्रम निरस्त हो गया था।
यह जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ सभासद राजीव यादव और कार्यालय प्रभारी नरेंद्र यादव मीडिया प्रभारी अभिषेक गांगलस ने बताया है कि वह प्रातः साढ़े दस बजे पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर पार्टी जनों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी सेक्टरों के प्रभारी बूथ प्रभारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान मतभेद होने के कारण शिवपाल सिंह यादव ने नई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया था और यहां नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालय में उन्होंने आना बंद कर दिया था अब वह फिर से समाजवादी पार्टी में हैं। उनके पार्टी कार्यालय में आगमन को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और जोरदार तैयारी की जा रही है।
___
फोटो :- शिवपाल सिंह यादव नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के साथ
_____