*अयोध्या में स्वागत है,सरयू घाट पर तैरती हुई दिखाई देंगी 1100 फीट की LED स्क्रीन*

*अयोध्या में स्वागत है,सरयू घाट पर तैरती हुई दिखाई देंगी 1100 फीट की LED स्क्रीन

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।इस एतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए रामभक्त रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं।
जैसे-जैसे रामलला के प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है, राम नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी तेज हो गई है।योगी सरकार चौधरी चरण सिंह घाट पर देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन बनवा रही है।बाद में इसे आरती घाट पर लगाया जाएगा।फ्लोटिंग स्क्रीन पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ राम नगरी अयोध्या की विकास यात्रा को भी दिखाया जाएगा।

अयोध्या नगर निगम ने बीते साल अगस्त माह में इस संबंध में सेंचुरी हॉस्पिटैलिटी-मेगावर्स एसोसिएट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। फ्लोटिंग स्क्रीन पर विजिटर्स और स्थानीय लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पास से देख सकेंगे। फ्लोटिंग स्क्रीन लगाने के पीछे योगी सरकार का उद्देश्य देश और विदेश से आने वाले विजिटर्स को राम नगरी अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना है।
यह देश में अब तक बनी अपनी तरह की सबसे बड़ी फ्लोटिंग स्क्रीन होगी। 1800 वर्ग फीट के शिप का निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) की देखरेख में चल रहा है। स्क्रीन का साइज 1100 वर्ग फीट होगा. फ्लोटिंग स्क्रीन का निर्माण नवंबर में शुरू हुआ और रिकॉर्ड समय में पूरा हो जाएगा।

8 थीम के आधार पर राम नगरी अयोध्या का विकास किया जा रहा है।योगी सरकार राम नगरी अयोध्या को महान सांस्कृतिक विरासत वाले नगर के रूप में पेश करने की भी कोशिश कर रही है।इसी को देखते हुए सबसे पहले इस स्क्रीन पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।इसके बाद राम नगरी अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक कथा और महत्व को दिखाया जाएगा।

विशाखापत्तनम के 60-70 कारीगर रिकॉर्ड समय में 19 जनवरी तक फ्लोटिंग स्क्रीन बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेड इन इंडिया के तहत इस पर काम किया जा रहा है।बरहाल इसे बायोडीजल से संचालित किया जाएगा, लेकिन भविष्य में इसे सोलर से संचालित करने की योजना है। दूरी में गहरे पानी के पास ही इसे चलाया जाएगा, लेकिन सरयू के पानी के बहाव को देखते हुए इस फ्लोटिंग स्क्रीन का दायरा भी बढ़ जाएगा।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद 5,000 वर्ग फीट का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की भी योजना है। इसको लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।फ्लोटिंग स्क्रीन के सफल संचालन के बाद कंपनी इस योजना पर काम शुरू करेगी। पर्यटकों की राम नगरी अयोध्या यात्रा को यादगार बनाने के लिए यह रेस्टोरेंट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। रेस्टोरेंट में एक स्क्रीन भी लगाई जाएगी,जिस पर राम कथा प्रस्तुत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button