स्वर्गीय कुशलपाल सिंह यादव के शांति यज्ञ में श्रद्धांजलि देने पहुंचे हजारों लोग

      * तेजप्रताप,आदित्य और अभिषेक भी हुए शरीक       *समाज सेवा समिति के यज्ञाचार्यं ने कराया यज्ञ

फोटो :- स्वर्गीय कुशल पाल सिंह यादव के शांति यज्ञ में आहुतियां देते लोग तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते आदित्य यादव एवं अभिषेक यादव
__________
     
जसवंतनगर (इटावा),10 दिसंबर। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह यादव के भाई और प्रोफेसर डॉ बृजेश चंद यादव के चाचा स्वर्गीय कुशल पाल सिंह यादव की स्मृति में बुधवार को यहां रेल मंडी स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास जिलों के अलावा क्षेत्र भर से हजारों लोगों ने भाग लेकर स्वर्गीय को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में सभी पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय प्रधान और बीडीसी और आम लोग शामिल थे।

    स्वर्गीय का निधन 2 जनवरी को हो गया था, वह 71 वर्ष उम्र के थे।

      समाज सेवा समिति के यज्ञाचार्यों ने ठीक 10 बजे वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आरंभ कराया। स्वर्गीय के पुत्र गणों विजयपाल सिंह यादव, विकास यादव ने यज्ञ अग्नि प्रज्वलित की। इसके बाद पहली आहुतियां परिवार के सदस्यों रामपाल सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, राजपाल सिंह यादव, डॉक्टर भुवनेश यादव, अनुज मोंटी यादव, हनी यादव आदि के द्वारा दी गई। शांति यज्ञ स्थल पर स्वर्गीय  कुशल पाल सिंह यादव का चित्र लगाया गया था। 

   आगंतुक लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए स्वर्गीय की आत्मा की शांति की कामना की और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की।

      शांति यज्ञ में आहुतियां देने पहुंचने वालों में पूर्व सांसद तेजप्रताप  सिंह यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर,जिला सपाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ,पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार,  नगर सपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनोद यादव ,विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव, अजेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव, मोहित सनी यादव,आलोक दीक्षित, वेदव्रत गुप्ता,डॉक्टर रमाशंकर सिंह ,सभासद राजीव यादव, दिलीप कुमार, हेमू शाक्य,रामनरेश पप्पू, राजपाल सिंह यादव गढी, जितेंद्र यादव, के. के. यादव,अजय यादव, महेश यादव, हनुमंत यादव प्रधान,रघुवीर सिंह यादव,प्रो डॉक्टर अरविंद्र यादव,प्रत्यूष तिवारी,आशुतोष टोनू,राम कुमार गुप्ता,गोपाल गुप्ता, संतोष शाक्य,राजवीर बाबा, अशोक यादव, प्रमोद यादव, डॉक्टर सुशील कुमार, रामनरेश राजपूत , डी एन यादव, राजेश यादव, राजवीर सिंह राजू, निक्का जैन, प्रवीण जैन पिंटू ,मोहम्मद अहसान, आशीष यादव, संदीप पाण्डेय आदि प्रमुख लोग शामिल थे।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button