जन-जन के कल्याण के लिए आयोजित यज्ञ में शिवपाल सिंह ने डालीं आहुतियां

______   *रामनरेश पप्पू ने आयोजित कराया   *पूर्व विधायक सोवरान सिंह यादव, कुमुदेश यादव, डॉ शैलेंद्र शर्मा रहे मौजूद

फोटो:-रामनरेश यादव के साथ आहुतियां देते शिवपाल सिंह यादव एवं मौजूद पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा
___
    जसवंतनगर (इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को यहां नगर में छिमारा रोड स्थित  आरा मशीन और शीतग्रह व्यवसाई रामनरेश यादव पप्पू द्वारा सर्वजन कल्याण के लिए आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेकर लोगों और देश में आपसी प्रेम,सद्भाव और संपन्नता लाने की परम परमात्मा से कामना की। 

  शिवपाल सिंह यादव के अलावा पूर्व विधायक सोवरान सिंह यादव,  कुमदेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ,विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू ,ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल गुप्ता, रतन पांडे आदि ने भी यज्ञ में आहुतियां  डालीं।
      इस अवसर पर बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धर्म का राजनीतिक उपयोग कर सत्ता हथियाई है।  भाजपा को गलतफहमी है  कि भगवान राम केवल उसकी पार्टी के हैं, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम राम भारतवर्ष के जन-जन के आस्था केंद्र हैं। घर-घर लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था से बाल्मिक रामायण और रामचरितमानस पढ़ कर अपना जीवन धन्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी तो  भगवान राम और उनके भक्त पवनपुत्र हनुमान जी में जबरदस्त आस्था रखते थे। उन्होंने ही सैफई में सबसे ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निर्देश देकर लगवाई थी। 
    उन्होंने कहा कि रामनरेश यादव पप्पू ने अपने यहां आयोजित हवन और यज्ञ में हमें बुलाया तो हम लखनऊ थे, फिर भी हवन में आया।  
    शिवपाल सिंह यादव, सोबरन सिंह यादव, कुमुदेश यादव, रामनरेश यादव पप्पू ,सचिन यादव, अजय यादव इन सब ने डेढ़ घंटे तक चले हवन में आहुतियां देखते सर्व कल्याण की कामना की।
___वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button