विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम

इटावा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाला रथ जनपद की सदर विधानसभा के द्वितीय मंडल में भर्थना चौराहे पर व जसवंतनगर विधानसभा के ताखा ब्लॉक की हिन्दू वैदपुरा ग्राम पंचायत पहुंचा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी स्क्रीन लगाकर सदर विधायका सरिता भदौरिया व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पार्टी पदाधिकारियों व जनता जनार्दन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सरकार के लाभार्थियों से वर्चुअल सम्बोधन को सुना। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी सही लाभार्थी छूट न जाए। पीएम मोदी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है। सदर विधायका सरिता भदौरिया ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1947 के बाद कितनी सरकारें रही और हर सरकार ने काम भी किया होगा। यही देश था और आय के संसाधन भी यही थे। भारत के बारे में लोगों की धारणा अब बदल चुकी है। हर व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि ऐसा नहीं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद कोई कुबेर का खजाना खुल गया हो। कार्यक्रम में गणेश राजपूत, अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, पूर्व विधायक केके राज, संजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्य, संजू चौधरी, अशोक चौहान, अंगूरी पाल, अनुग्रह सेंगर, राहुलराज वर्मा, पंकज कुशवाहा, गुंजन राजावत, आशीष कुशवाहा, सदन राजावत, सुनील कुशवाहा, चंदन पोरवाल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनता जनार्दन उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button