सपा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया -इस बार शहर में दो अध्यक्ष बनाए

इटावा। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। सपा ने इस बार शहर में दो अध्यक्ष बनाए। शहर में अब्दुल अंसारी व लाइनपार अध्यक्ष अवनीश कुशवाह को बनाया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप बबलू शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष राजपूत, नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सिग्रेश यादव जिला उपाध्यक्ष, विक्की गुप्ता मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता बनाया वहीं मेवाराम, आशीष श्रीवास्तव रोहित, राहुल गुप्ता, रमेश, अखिलेश यादव, राकेश यादव, महावीर सिंह यादव, महेश सिंह यादव, ध्यान सिंह, राकेश यादव, रविन्द्र सिंह गुर्जर, जनवेद सिंह सेंगर, रवीन्द्र सिंह, शिवकिशोर, राजवीर सिंह, राजेश सिंह, जितेन्द्र यादव मोना जिला सचिव बनाए गए। आनंद यादव, रामचन्द्र शंखवार, जगदीश गुर्जर, रामकुमार जोशी बंजारा, पवन सविता, सुनील कुमार, भारत कुमार, रामवरन सिंह चौहान सदस्य मनोनीत किये गये। नगर अध्यक्ष इकदिल नरेन्द्र सिंह दोहरे, नगर अध्यक्ष भरथना राजीव तिवारी, नगर बकेवर बकेवर ज्वाला कठेरिया, जसवंतनगर ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, बढ़पुरा ब्लाक अध्यक्ष प्रथम शेखर राजपूत, बढ़पुरा द्वितीय अनिल मिश्रा, बसरेहर ब्लाक अध्यक्ष नितिन यादव, चकरनगर ब्लाक अध्यक्ष मुन्ना सिंह राजावत बनाए गए।

 

Related Articles

Back to top button