सपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार,  जसवंतनगर के तीन प्रमुख चेहरे और शामिल

फोटो:- रामवीर सिंह यादव, जितेंद्र मोना यादव, राजेश यादव, सुनील यादव

          जसवंतनगर (इटावा) समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है और ब्लॉक अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

     रविवार को उन्होंने जसवंत नगर ब्लॉक के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के रूप में यहां नगर के परसौआ गांव के मूल निवासी और वर्तमान में  छिमांरा रोड, जसवन्तनगर निवासी रामवीर सिंह यादव को जसवंत नगर ब्लॉक का सपा अध्यक्ष बनाया है।
      पार्टी की जिला कार्यकारिणी के विस्तार में  अब जसवंत नगर इलाके के नगला विधि निवासी जितेंद्र यादव उर्फ मोना यादव तथा  सिरसा गांव निवासी राजेश यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा स्थानीय अहीर टोला मोहल्ला निवासी सुनील कुमार को जिला कार्यकारिणी के सदस्य रूप में स्थान दिया है। एक जसवंतनगर इलाके के बनकटी गांव के मूल निवासी आशीष श्रीवास्तव ‘रोहित’ को भी कार्यकारिणी में सचिव बनाया है मगर वह इटावा रहते हैं ।
  इटावा जिले में जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र खास तौर से जसवंत नगर ब्लॉक समाजवादी पार्टी का सदैव से ही गढ़ रहा है। इसी के मद्दे नजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव व शिवपाल सिंह यादव की संस्तुतियों पर  पार्टी के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  जसवंत नगर इलाके के प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू को सौपायी गई। उनकी घोषणा के वक्त पार्टी की जो कार्यकारिणी घोषित की गई थी, उसमें  कुल 41 सदस्यों में अकेले10 जसवंत नगर इलाके के थे।
        अब जिला कार्यकारिणी में जितेंद्र यादव मोना, राजेश यादव सिरसा और सुनील कुमार यादव जैसे पार्टी के अत्यंत सक्रिय, वफादार तथा संघर्षशील व्यक्तियों को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। मोना यादव नगर और ग्रामीण इलाकों में काफी जाना पहचाना नाम हैं।
      ब्लॉक अध्यक्ष बने रामवीर सिंह प्रगति शील समांजवादी पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर थे। वह क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। इसी प्रकार जितेंद्र उर्फ मोना यादव भी प्रसपा में जिला महासचिव थे। सिरसा निवासी राजेश यादव तीन बार प्रधान रहे हैं और यमुना किनारे के गांवों में सपा की मजबूती के लिए सदैव से ताकत से जुटे रहे हैं। ।
     जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यकारिणी में जसवंतनगर निवासियों को शामिल करने और ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा पर बधाइयों का तांता लग गया है।
        बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू अजेंद्र सिंह गौर, पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार,सभासद राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह यादव,विनोद यादव, अश्वनी पुरवार,रशीद जफर,राशिद सिद्दीकी, मोहम्मद अहसान, खन्ना यादव, जिला सचिव सत्यवती यादव, आशुतोष टोनू यादव, अभिषेक गांगलस, गोपाल गुप्ता, रतन पांडे, निखिल गुप्ता,श्याम किशोर गुप्ता, अभिषेक यादव, सभासद हेमू शाक्य, सुधीर यादव, दिलीप कुमार, कमल प्रकाश ,शेष कुमार यादव, शाहबुद्दीन कुरेशी आदि शामिल हैं।
_______
*वेदव्रत गुप्ता
____

Related Articles

Back to top button