सुंदरकांड का पंद्रहवां आयोजन सम्पन्न

 

इटावा। निर्माणधीन खाटू श्याम मंदिर परिसर इकदिल पर सुंदरकांड का पंद्रहवां आयोजन सर्दी के प्रकोप के बावजूद भक्तजनों के उत्साह और प्रभु गुणगान से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ पूजन आरती का शुभारंभ डॉ. अमित गुप्ता डॉक्टर्स पैथोलॉजी हर्षनगर इटावा ने किया हीरालाल बाथम, कृष्ण गोपाल सक्सेना, कुलदीप, कृष्णअवतार मिश्रा, शिवशंकर शाक्य, दिनेश कुमार, डॉ. विकास वर्मा, जयप्रकाश उपाध्याय, डिंपल दुबे, बॉबी दुबे, शिवाय गुप्ता, मीरा मिश्रा, ममता देवी, विमलेश चतुर्वेदी, आराध्या, सौम्या, श्रीआ, गोपाल मिश्रा, वकील सिंह पाल,  मनोज तिवारी, हीरालाल बाथम, आदि ने सुन्दर काण्ड के आयोजन में भाग लेकर प्रभु का गुणगान किया आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सेवाश्रम पूर्व जिलासचिव संजीव दुबे ने डॉ.गुप्ता को सेवाश्रम अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेवाश्रम मंत्री मोनिका अग्निहोत्री, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना ने डॉ. गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया सेवाश्रम पूर्व जिलामंत्री रामदास बाथम ने डॉ. गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया अरूण दीक्षित और अखिलेश तिवारी ने डॉ.अमित गुप्ता को खाटूनरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया सेवाश्रम प्रमुख ने आयोजन सफल बनाने के लिए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button