जसवंतनगर में पंचकल्याणक की तैयारियां तेज, पात्रों का हुआ चयन
___________________ *28 जनवरी से1फरवरी तक पांच दिवसीय आयोजन *जैन धर्मावलंबियों में भारी उत्साह

फोटो;- पंचकल्याणक के चयनित पत्रों का अभिनंदन किया जाता हुआ
_______________
जसवंतनगर(इटावा)। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ बिधान का आयोजन नव वर्ष के प्रथम दिन विधिविधान से किया गया। भीषण सर्दी भी भगवान के अभिषेक लिए आतुर धोती – दोपट्टा धारी जैनानुयियो विशेषकर, युवाओं का उत्साह नहीं तोड़ सकी।
नव वर्ष की घड़ी पर अभिषेक शांति धारा का सुअवसर राजकमल, चिराग जैन परिवार को हासिल हुआ।
विधान उपरांत 28 जनवरी से आरंभ हो रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन प्रक्रिया शुरू हुई ,जिसमे सौधर्म इंद्र- मनोज जैन, प्रखर जैन ,कुबेर इंद्र- शिवम जैन नई दिल्ली, भगवान नेमिनाथ के माता पिता दिनेश जैन- आशा जैन लक्ष्मी नगर दिल्ली, विधि नायक मूर्ति दातार इंद्रजीत-शिवकांत जैन,आराध्य जैन परिवार, मंदिर के नीचे निर्वाणाधींन नवीन वेदी में विराजमान कर्ता प्रथम मूर्ति दातार राकेश जैन ,चेतन जैन,द्वितीय मूर्ति दातार अनिल जैन, ऋषभ जैन बकेबरिया परिवार को सौभाग्य मिला।
पंचकल्याणक महोत्सव के इन सभी चयनित पात्रों का नेमिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव समिति केअध्यक्ष अनुपम जैन व पदाधिकारियों और पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश जैन ने तिलक वंदन और हार पहनाकर अभिनंदन किया।सभी मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि की।कार्यक्रम का संचालन आशीष जैन ने किया।
उल्लेखनीय है कि आचार्य आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में नगर में पंचकल्याणक 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होगा।मंदिर जी में निर्मित की गईं नवीन वेदियों की प्रतिष्ठा और भगवान के विराजमान को लेकर पंचकल्यांक महोत्सव आयोजित हो रहा है। आचार्य आदित्य सागर महाराज इस आयोजन के दौरान निरंतर नगर में विराजमान रहेंगेऔरउनके सानिध्य में यह पांच दिवसीय संपूर्ण आयोजन होगा। प्रतिदिन आचार्य श्री के प्रवचनो के अलावा अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक और रंगारंग मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मीडिया को जानकारी देते चेतन जैन ने बताया है कि पंचकल्याणक दौरान नगर में नामी गिरामी धार्मिक कलाकारों, विद्वानों और दूरस्थ स्थानों से पधारने वाले जैन धर्मावलंबियों का भारी जमावड़ा होगा।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
_________