धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या, बेटे ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

 

धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या, बेटे ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

 

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता

औरैया।  जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने अपने ससुरालियों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी चारू निगम ने मामले की जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम में मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।नगला जादो निवासी जनवेद यादव (45) पुत्र साहब सिंह अपने चाचा बालेश्वर सिंह के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित घर पर रहता था। शनिवार को उसका शव पुलिस ने घर के कमरे से चारपाई पर पड़ा बरामद किया। जांच के दौरान मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान था।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के पुत्र ने अपने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र शिवम उर्फ गुलशन ने बताया कि उसका उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। पत्नी से विवाद चल रहा था।ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी के मायके वाले जादो स्थित घर आए थे और सारा सामान भर ले गए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया कि उसके पिता जनवेद यूरिया पंप पर काम करते थे। वह चाचा के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गोल चक्कर के पास स्थित मकान में रहते थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

Related Articles

Back to top button