भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के समय से ही पार्टी हमेशा

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के समय से ही पार्टी हमेश अपने नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती चली आ रही है। सपा ने शुरू से ही अपनों की पहचान रखी है। जिसके कारण पार्टी के जिम्मेदार अपने नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के घर/प्रतिष्ठान सहित उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करना अपनी प्रमुख जिम्मेदारी समझते हैं।
गुरूवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव नगर में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुँचे थे। उन्होंने मौजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए। समाजवादी पार्टी अकेले दम पर भाजपा को केन्द्र में पहुँचने से रोक सकती है। सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि वे वर्तमान समय में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। साथ ही स्थानीय नेता-पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक यादव, विधायक प्रदीप यादव, चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बंटी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही। फोटो-