भाजपा ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्प यात्रा शुरू

इटावा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। बढ़पुरा विकास खंड के ग्राम बरौली से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ से पूर्व एलईडी स्क्रीन लगाकर भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामवासियों ने पीएम के लाभार्थियों से वर्चुअल संबोधन को सुना गया। जिसमें पीएम मोदी जन औषधि केंद्रों की संख्या 10000 से बढ़ाकर 25000 करने के लिए भी एक कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि कहा कि वर्ष 1947 के बाद कितनी सरकारें रही और हर सरकार ने काम भी किया होगा। यही देश था और आय के संसाधन भी यही थे। भारत के बारे में लोगों की धारणा अब बदल चुकी है। हर व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। एक ऐसा भारत जो कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है और अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है। हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि भारत को विकसित देश बनाए जिससे हर भारतीय के जीवन में खुशी आ सके। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, जिलामंत्री राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, अतुल मिश्रा, मुकेश यादव, अंशुल दुबे, मीनाक्षी चौहान, मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, कृपानारायण तिवारी, मुनेश बघेल, मधु तोमर, इरशाद अली टिंकू, अवनीश कटारे मोनू आदि उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button