डीपीएस इटावा से संबद्ध “विजकिड्स”स्कूलों के 90 बच्चों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

डीपीएस इटावा से संबद्ध "विजकिड्स"स्कूलों के 90 बच्चों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

 फोटो:- गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर सिंह साहेब इटावा, मत्था टेकने पहुंचे बच्चे,उनके साथ  ग्रंथी और  गुरुग्रथ साहब का मत्था टेकते बच्चे
 
 इटावा, 23 नवंबर। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन और डीपीएस इटावा द्वारा संचालित विजकिड्स प्री-स्कूल,बलराम सिंह चौराहा व विजकिडस प्री-स्कूल, फ्रैन्डस कॉलोनी, इटावा के 90 से ज्यादा विद्यार्थी बच्चों ने गुरुवार को गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब इटावा में  पहुंचकर माथा टेका।  
     
27 नवम्बर को मनाये जाने वाली गुरु नानक देव  की जयन्ती को लेकर यह बच्चे गुरुद्वारा पहुंचे थे।  
     गुरुद्वारा के अध्यक्ष तरनपाल सिंह व प्रबन्धक चरनजीत सिंह ने  सभी छात्रों और  इन प्री स्कूलों के स्टाफ का स्वागत किया गया।गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरुदीप सिंह व उत्तम कौर द्वारा छात्रों को गुरु नानक देव जी के जीवन से सम्बन्धित  विस्तार से सरल शब्दों में जानकारी दी गई। साथ ही गुरु ग्रन्थ साहिब के बारे में  भी विस्तार से बताया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह से यह सब धार्मिक जानकारी ग्रहण की और प्रसाद पाकर आह्लादित हुए।
     
विजकिड प्री-स्कूल, बलराम सिंह चौराहा की प्रधानाचार्य प्रीती त्रिपाठी एवं विजकिड प्री-स्कूल, फ्रैन्डस कॉलोनी इटावा की प्रधानाचार्य अन्जू शंखवार भी बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ पहुंची थी, जिन्हे गुरुदारा प्रबंध समिति और ग्रंथियों द्वारा  गुरुद्वारे के इतिहास से अवगत कराते बच्चों को गुरुद्वारे लाने के लिए उनका अभिवादन किया गया। साथ ही जयंती कार्यक्रम में उपस्थित रहने  का  आह्वान किया।
______
  •  *वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button