राज्याभिषेक के साथ राम की लीलाओं का समापन, अब शुरू होगी राधा – कृष्ण लीलायें

फोटो:- भगवान राम के राज्याभिषेक में जामवंत की भूमिका निभाते राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट
_____
जसवंतनगर इटावा शुक्रवार रात यहां के कटरा पुख्ता मोहल्ला स्थित चौक राजगद्दी स्थल पर भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला आयोजित की गई। गुरु वशिष्ठ और विश्वामित्र ने वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक किया।
इस दौरान उनके साथ वन से लौटे हनुमान, अंगद, सुग्रीव, जामवंत और लंकाधिपति विभीषण भी मौजूद थे, जिन्होंने भगवान राम के राज्याभिषेक का अभूतपूर्व दृश्य देखा क। इस अवसर पर राजसी संगीत के रूप में गीत संगीत का कार्यक्रम भगवान राम के समक्ष पेश किया गया।
राज्याभिषेक के बाद भगवान राम की खड़ाऊ को अयोध्या के राज सिंहासन से उठाया गया और उस स्थान पर राम और सीता विराजित हुए। भरत ,शत्रुघ्न और लक्ष्मण ने अपने भाई की चरण वंदना करते हुए उनके द्वारा अयोध्या राज चलाने के साथ ही अपने अपने योगदान की जिम्मेदारी शुरू कर दी।
इसके बाद भगवान राम ने अंगद, सुग्रीव, जामवंत और विभीषण की विदाई की ।जब हनुमान की विदाई की बेला आई तो मार्मिक दृश्य उपस्थित हो गया। हनुमान ने भरी सभा में अपने सीना चीरकर उसमे राम लक्ष्मण के विराजित होने का दृश्य दिखाया। सब भगवान राम की जय जयकार करने लगे।
इस वर्ष की रामलीला में राम की भूमिका में कन्हैया मिश्रा, लक्ष्मण की भूमिका में चिराग चौधरी, भरत राजन बाजपेई, शत्रुघ्न गोपाल बाजपेई, सीता कृष्णा तिवारी, और हनुमान का पात्र यश दुबे को बनाया गया था। भरत और शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले दोनों पात्र सगे भाई हैं। पंडित रामकृष्ण दुबे कथा उमेश चौधरी ने रामलीला में विकास की भूमिकाएं निभाई थी रामराज्य में निषाद राज की भूमिका निभाकर नगर के वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने सभी को आकर्षित किया। रामलीला समित के कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू उपप्रबंधक अजेंद्र सिंह गौर, राजीव माथुर विवेक रतन पांडे किशन सिंह मेंबर निखिल गुप्ता आज भी मौजूद थे।
______
*वेदव्रत गुप्ता