भाजपा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में जसवंतनगर में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं,
*फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव पहुंची *पीएम मोदी ने नारियों को आरक्षण दिया

फोटो:- जसवंत नगर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मोनिका यादव संबोधित करती और उनका स्वागत किया जाता हुआ ।
_____
जसवंतनगर(इटावा)। देश और प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को जसवंतनगर में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का जोरदार सम्मेलन आयोजित किया।
साथ ही दिखाया कि मोदी और योगी की नीतियां की वजह से महिलाओं का जुड़ाव वर्तमान में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी से है।
नगर के कैस्थ में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत फर्रुखाबाद की अध्यक्ष मोनिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में पधारी थी। उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने जबरदस्त स्वागत किया। मोनिका यादव जसवंतनगर में पहली बार पधारी थी।
इस अवसर पर संबोधित करते मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने गर्व के साथ कहा कि इतिहास में पहली बार केंद्र में मोदी की ऐसी सरकार है, जिसने नारी सशक्तिकरण का जबरदस्त प्रयास करते हुए नारियों को सशक्तता का उपहार दिया है। आज देश की नारियां हर स्तर पर अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं। उनसे किए गए वायदे मोदी और योगी सरकार न केवल पूरा कर रही है, बल्कि नारियों को मजबूत बना रही है। समाज में पुरुषों के समान दर्जा देने को भाजपा कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में केवल महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का झूठा प्रलोभन दिया जाता था। धरातल पर कभी कोई काम नहीं किया गया ,केवल उनसे वायदे ही किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने अभी हाल में संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया है और तमाम योजनाएं केंद्र और राज्य द्वारा उत्तर प्रदेश और देश में महिलाओं के लिए लागू की जा रही है।
महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य द्वारा किया गया। क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला, जिला मंत्री भाजपा ममता कुशवाहा ,अंगूरी पाल आदि मौजूद रहीं। संचालन महामंत्री उर्मिला पालीवाल ने किया। मीडिया प्रभारी विधानसभा जसवंत नगर और वरिष्ठ नेता अजय यादव बिंदु ने बताया है कि महिला मोर्चा के इस सम्मेलन में क्षेत्र भर की बड़ी संख्या में महिलाएं युवतियां और किशोरिया मौजूद रही ।जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद मोनिका का ऐतिहासिक स्वागत सम्मेलन के दौरान किया गया। सम्मेलन में महिलाएं नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,मुख्यमंत्री योगी जिंदाबाद ,बीजेपी जिंदाबाद आदि नारे गुंजाइत करते हुए भाजपा को समर्थन दे रही थी।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
_____