महिला सशक्तिकरण को लेकर परिषदीय स्कूलों से निकली रैलिया,गूंजे मिशन शक्ति के नारे

फोटो:- एक विद्यालय में मिशन शक्ति के बैनर तले चलता हुआ नारी सशक्तिकरण का नाटक
जसवंतनगर (इटावा)। जसवंतनगर इलाके के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वालम्बन के लिए मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई।

रैली प्रारंभ होने से पहले स्कूलअध्यापकों ने बच्चों को जानकारी दी कि मिशन शक्ति’ को 15वें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया है। मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है।इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जारहा है, जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके।
मिशन शक्ति का उद्देश्य विकलांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले और कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता के लिए उनके समग्र विकास के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं और जानकारी प्रदान करना है।
लगभग सभी परिषदीय विद्यालयों में ऐसी प्रभात फेरी , वाद _विवाद प्रतियोगिता एवं महिला सशक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उक्त कार्यक्रम के प्रचार प्रसार एवम क्रियान्वयन में विमल कुमार सहायक लेखाकार का विशेष योगदान रहा।
___
*वेदव्रत गुप्ता