
फोटो:- शांति यज्ञ के बाद पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोग
जसवंतनगर (इटावा)। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार के स्वर्गीय चाचा राजकुमार की स्मृति में शुक्रवार को शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय की आत्मा की शांति की कामना करते यज्ञ में आहुतियां अर्पित की।
62 वर्षीय राजकुमार का पिछले शुक्रवार,6 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। शांति यज्ञ में लोगों ने स्वर्गीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

शांति यज्ञ मे बड़ी संख्या में सभासदगणों पालिका कर्मचारियों अधिकारियों और नगर वासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इनमे अरविंद शर्मा, लाल कुमार नवनीत कुमार, विद्याराम यादव, प्रदीप शाक्य बबलू, हनुमंत यादव,रामवीर यादव, राजीव यादव,शेष कुमार बिल्लू, दिलीप कुमार, कमल प्रकाश, सत्यवान शंखवार, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद फैजान, कल्लू यादव, राशिद सिद्दीकी, राजबहादुर शंखवार, अनिलप्रताप सिंह यादव,भुजवीर सिंह एडवोकेट, करू प्रधान, मोहम्मद जहीर,अशोक यादव, छोटे यादव, वेदव्रत गुप्ता, पिन्टू जैन, मजरुल्ला लड्डन, सुनील यादव, दिलीप यादव, सुभाष गुप्ता आदि अतिथिगण सम्मिलित हुए।
_____
*वेदव्रत गुप्ता
______