बीबामऊ नहर पुल से एक अज्ञात शव बरामद

जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र से बहने वाली भोगनीपुर नहर आए दिन से आए दिन ज्ञात – अज्ञात शवों की बरामदगी होती है।

सोमवार को भी नहर से एक शव बरामद हुआ, जिसकी  सिनाख्य पुलिस नहीं कर सकी।
        बलरई थाने से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित बीबामऊ भोगनीपुर नहर पुल  के पास से यह शव बरामद किया गया। पुलिस ने 60 वर्षीय इस व्यक्ति के शव को कई घंटे तक  शिनाख्त के लिए रखा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   पोस्टमार्टम के बाद शव को इटावा मोर्चरी में 3 दिन तक  शिनाख्त के वास्ते रखा जाएगा। यदि फिर भी न हुई, तो पुलिस अपने स्तर से उस का अंतिम संस्कार करवा देगी।
____ वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button