दो सगी बहनो के शव घर के कमरे में लथपथ हालत में मिले

    * घटना के समय घर के लोग खेतों पर गए हुए थे

फोटो- मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी तथा घर में मचा हुआ कोहराम
____
जसवंतनगर(इटावा)। बलरई क्षेत्र में एक घर में  दो  सगी मासूम बहनों के ग खून से लथपथ शव कमरे में पड़े मिलने से  सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी क्षेत्राधिकार क्षेत्राधिकार अतुल प्रधान पहुंच गए हैं
       
क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी किसान जयवीर के कुल सात संतानें जिनमे  तीन पुत्रियां हैं। आम के समय किसान और उसके बेटे अपने खेत पर गए हुए थे। घर पर बेटियां अंजली (18), सुरभी (7) और रोशनी (5)  अकेली थीं। 
 छह बजे के आसपास बड़ी पुत्री छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से  चारा लेने चली गई।  10- 15 मिनट बाद लौटी, तो बहनें घर के आंगन में  नहीं  दिखी। अंदर कमरे में जाकर देखा तो खून से लथपथ सुरभि और रोशनी के गर्दन कटे शव पड़े हुए थे। 
बड़ी बहन यह सब देख हड़बड़ा गई और चीख पड़ी। पड़ोसियों को जैसे ही बताया हड़कंप मच गया। 
    सूचना पर खेतों से घर पर पहुंचे परिजनों कोहराम मच गया। इसकी सूचना  पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर  पुलिस ने जांच पड़ताल  शुरू की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  है।
___
*वेदव्रत गुप्ता

Related Articles

Back to top button