सांसद रामगोपाल के भाई का निधन, शोक में डूबा सैफई

 

सैफई, इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा अतर सिंह यादव का 98 वर्ष की उम्र में रविवार की शाम 5 बजे मामूली तबीयत खराब होने पर निधन हुआ हो गया था। सोमवार को सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई थे अतर सिंह यादव जिनके पिता का नाम बच्ची लाल है। और बच्ची लाल के पिता का नाम मेवालाल यादव, अतर सिंह यादव चार भाई थे, ताले सिंह जिनका 2007 में निधन हो गया था। अब रामदास और रामगोपाल यादव परिवार में बचे है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह, और जिनके बाबा का नाम भी मेवालाल था। मेवालाल के दो पुत्र थे। सुघर सिंह व बच्चीलाल, जिसमे बच्ची लाल के चार पुत्र थे। और सुघर सिंह के पांच पुत्र थे। जिसमे सबसे बड़े रतन सिंह का 2014 में निधन हो गया। और मुलायम सिंह यादव 2022 में निधन हो गया। अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह, शिवपाल सिंह यादव परिवार में मुखिया के रूप में है। अपने भाई के निधन की खबर मिलते ही सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव रविवार को ही नई दिल्ली से सैफई पहुंचे थे। शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ में अपने कार्यक्रम निरस्त करते हुए सैफई पहुंचे। सोमवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार सैफई में किया गया है। जहाँ सैफई कुनबा और प्रदेश भर से कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी व आस पास के गांव के लोग उनके आवास पर पहुंचे। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नोएडा से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर सैफई पहुंचे जहां पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहां पहले से मौजूद, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राजपाल यादव,अभयराम सिंह यादव,सांसद डिंपल यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन आदित्य यादव,आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य सामिल थे। जिन्होंने शव को पुष्प अर्पित किए। और 10. 30 बजे सैफई स्थित आवास से विशाल जनसभा में उन्हें अंतिम विदाई देकर यात्रा निकाली गई। और सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ अतर सिंह के नाती राजू यादव ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में सैफई घराने के हर शख्स की आंखें नम थी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव,पूर्व एमएलसी अरविंद यादव,प्रदीप आढ़तिया,चंदगीराम यादव प्रधान,राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज,भारत सिंह खदरी,रामबाबू यादव प्रधान,रामफल बाल्मीक प्रधान,गनेश फौजी मोहनपूरा, शिवराम सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, रामसवेक यादव, अशोक यादव, पूर्व चेयरमैन सन्टू गुप्ता, फुरकान अहमद, फरहान शकील, ईशान मिर्जा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button