राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में सभी वर्ग एकजुट हो : राज बहादुर

____ *यादव महासभा के सहयोग से संगोष्ठी 

 फोटो:- मानव कल्याण सेवा समिति की संगोष्ठी से पूर्व भगवान कृष्ण की मूर्ति को माल्यार्पण करते अतिथि गण
___
जसवन्तनगर(इटावा)।समाजोत्थान के लिए ओबीसी ,एससी  और एसटी के साथ सभी वर्ग वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिवेश में एक जुट हो।
    यह बात हाई कोर्ट के पूर्व  शासकीय अधिवक्ता रहे डॉ राज बहादुर यादव ने रविवार को कही है।
    वह यहां अखिल भारतीय यादव महासभा के सहयोग से मानव कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित जन जागृत अभियान संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। इस का आयोजन हाईवे स्थित एम एस रिसॉर्ट में  रविवार को किया गया था।
   गोष्ठी में सर्व समाज के उत्थान और आगे आने वाली पीढ़ी के अच्छे भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण,भारतीय संस्कारों पर बल,मानव मूल्यों की स्थापना, सांप्रदायिक सद्भावना ,एकजुटता आदि बिंदुओं पर बुद्धिजीवियों द्वारा परिचर्चा  की गई।
  डॉ राज बहादुर सिंह यादव ने कहा कि यहां बैठे सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि समाज को नशा मुक्त बनाया जाए। युवा पीढ़ी की संलिप्तता इसमें ज्यादा है। मानव मानव की सेवा करें।
   मुख्य अतिथि यादव महासभा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव ने कहा समाज में शिक्षा के माध्यम से ही फैली कुरीतियों को मिटाया जा सकता है। 
   पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। 
       संगोष्ठी का संचालन मुनेश यादव विधानसभा अध्यक्ष और सुभाष यादव ने किया। यदुकुल वंशज भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर सभी ने  माल्यार्पण किया। मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जगरामाचार्य ,कोमल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव,जगदीश सिंह यादव प्रधानाचार्य,राज किशोर शास्त्री जिला उपाध्यक्ष,वीरेंद्र सिंह यादव,सत्यवीर  सिंह यादव,योगेंद्र सिंह यादव,सोनवीर सिंह यादव,आनंद कुमार,राधेश्याम यादव,डीएन यादव,सियाराम एडवोकेट,शिवराम,बृजेश यादव भूरे, नरेंद्र यादव आदि बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद थे।
____
 *वेदव्रत गुप्ता
 ____

Related Articles

Back to top button