19 से 23 अक्टूबर तक होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

19 से 23 अक्टूबर तक होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

🔹गायत्री परिवार द्वारा कस्बे के पुराने बरधाई बाजार में किया गया भूमि पूजन

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

बिधूना,औरैया। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार बिधूना के तत्वाधान में 19 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक बिधूना कस्बे के पुराने बधाई बाजार में आयोजित होने वाले 19 में वार्षिकोत्सव एवं 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई है।  महायज्ञ के लिए गायत्री परिवार के आचार्य रामनारायण आदि द्वारा भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस भूमि पूजन के मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मंडल के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ पावन प्रज्ञा पुराण कथा भी होगी साथ ही गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ के पूर्व 1101 कलशों के साथ नगर में भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया है कि है कि यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार भी संपन्न कराए जाएंगे। गायत्री महायज्ञ को लेकर नगर में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। इस भूमि पूजन के मौके पर गायत्री परिवार एन एस तोमर केपी सिंह सेंगर मनोज श्रीवास्तव पंकज गिरीश त्रिपाठी संजीव श्रीवास्तव जयसिंह सेंगर सुनील यादव ईश्वर चंद्र वर्मा जितेंद्र सिंह चौहान आदि गायत्री परिवार के प्रमुख सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button