गणपति के जयकारों के साथ निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

गणपति के जयकारों के साथ निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

🔹महिलाएं व पुरूषों ने रास्ते भर नृत्य कर हंसी खुशी से गणपति बप्पा को किया विदा

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

फफूंद,औरैया। कस्बा फफूंद के होमगंज ग़ल्ला मंडी में चल रहे गणेश उत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। भक्तों ने गजानन की मूर्ति का विसर्जन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ग़ल्ला मंडी होमगंज से गुरुवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में लोग भक्ति गीतों पर गुलाल-अबीर उड़ाकर झूमते दिखे। गणेश जी की भव्य झांकी ने मनमोह लिया। विसर्जन यात्रा का कस्बे में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने भगवान गणेश की आरती की। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ कन्हों नहर पुल पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिसके वाद स्नान करके प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक हरीश चंद्र वर्मा, प्रबंधक भरत लाल स्वर्णकार, अध्यक्ष राम जी दुबे, उपाध्यक्ष राम जी सोनी, महामंत्री अनुपम कुमार वर्मा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र अवस्थी, आशीष पोरवाल ,नवीन तिवारी रामू, प्रदीप कुमार वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आनंद गुप्ता, हरिओम तिवारी उर्फ बॉबी, मुकेश कुमार वर्मा, श्याम जी वर्मा, आशीष दुबे, श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button