आज ग्यारहवे दिन हुआ गणेश विसर्जन चाक चौबंद दिखी व्यवस्थाएं

गणपति बप्पा मोरया,अबकी बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ जिले में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
चाक चौबंध दिखी प्रशासन विभाग और यमुना निगरानी समिति की व्यवस्थाएं विसर्जन में उमड़ी भीड
जनपद फिरोजाबाद में चंद्रवार यमुना किनारे बने कुण्ड में विसर्जित हुई गणेश प्रतिमाए
यमुना निगरानी समिति के सदस्य दिन भर रहे सक्रिय नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने भी निभाई अपनी भूमिका पूरी की जिम्मेदारी फिरोजाबाद में आज गणपति बप्पा मोरिया,अबकी बरस तू जल्दी आ के गगनभेदी नारों के साथ भगवान गणेश जी को आज ग्यारहवें दिन चंद्रवार स्थित कुशमंडनी कुंड में विसर्जित कर भावभीनी विदाई दी। भगवान गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस,प्रशासन एवं नगर निगम ने मिलकर चंद्रवार में यमुना किनारे स्थित मारुति नंदन पसीने वाले हनुमान मंदिर के पास कुण्ड खुदवाकर यमुना जल से भरवाया,आज इसी कुशमद्नी कुंड में सैकड़ों प्रतिमाओं को विधिविधान पूर्वक विसर्जित किया गया।इस अवसर पर यमुना निगरानी समिति के सदस्यों के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर हीरालाल कन्नौजिया,थाना बसई मोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह,लेखपाल धर्मेंद्र यादव, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा,नारी सशक्तिकरण संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश यादव,रमा भदौरिया,सीमा रानी निमेष,अर्चना दुवे,भगवानदास शंखवार,नितेश अग्रवाल जैन,कश्मीर सिंह,राजेश दुबे,अनुभव माहेश्वरी, प्रवीन कुमार शर्मा, अंशू,अंजना,मोनिका चौहान,ऋषभ शर्मा,अजय चौहान,अलखप्रसाद अनामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
निगरानी समिति के सदस्यों ने कुंड का पानी स्वच्छ रखने के लिए फिटकरी एवम नमक से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया वही प्रशासन के दिखे पुख्ता इंतजाम यमुना घाट पर एम्बुलेंस फायरबिग्रेड के साथ गोताखोर एवम पीएसी के जवान रहे तैनात

Related Articles

Back to top button