नगर निगम चलाएगा 154 घण्टे का स्वच्छता संदेश

  • आज फिरोजाबाद शहर में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
    नगर निगम द्वारा रैली का आयोजन कर दिया स्वच्छता का संदेश
    नगर निगम फिरोजाबाद ने महात्मा गांधी की 154 वीं जयन्ती पर उन्हें नमन करने हेतु स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अन्तर्गत आज सुबह 08 बजे से 02 अक्टूबर शाम 04 बजे तक 154 घंटे लगातार सफाई का महाअभियान चलाया जाना है। इसी क्रम में आज स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अन्तर्गत आयोजित ‘‘154 घंटे महासफाई अभियान’’ का शुभारंभ नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी‘‘
    154 घंटे महासफाई अभियान विशाल रैली’’ निकाल कर किया गया। शुभारंभ
    नगर आयुक्त घनश्याम मीणा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली सुभाष तिराहे से नगर निगम फिरोजाबाद परिसर, गांधी पार्क चौराहा, छिंगामल का बाग, सिटी प्लाजा, सेण्ट्रल चौराहा, जलेसर रोड, होती हुई आर्यानगर रोड से वापस सर्विस रोड होते हुई सुभाष तिराहे पर समाप्त हुई। रैली में नगर आयुक्त , zso सन्दीप भार्गव प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन के अरविन्द भारती , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार , दिनेशपाल सिंह प्रकाश सिंह, विपन कुमार शैलेन्द्र कुमार पवन कुमार सहित स्वच्छ भारत मिशन ब्राण्ड एंबेसडर श्री हरिओम वर्मा अनुपम शर्मा वंडर वर्ल्ड एकेडमी, डीएवी इंटर कॉलेज, तिलक इण्टर कॉलेज, महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, दाऊ दयाल इण्टर कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, एसआरके इण्टर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हजारों की संख्या में प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति आकर्षक सन्देश प्रसारित करते हुये नारे लगाये। इस दौरान छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button