सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे

 

इटावा। जायंट्स ग्रुप आफ सहेली के द्वारा जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम जायंट्स सेवा सप्ताह समापन समारोह के रूप में आयोजित महान दिवस कार्यकर्म मे पहुंची मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एसएसपी की पत्नी नीलम राय वर्मा।

जाएंटस ग्रुप ऑफ़ सहेली की महिलाओं ने एसएसपी पत्नी नीलम राय वर्मा समेत समस्त मन्चासीन अतिथियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रही क्षमा दीक्षित ने समस्त अतिथियों का शब्द माला से स्वागत वन्दन अभिनंदन करते हुए सप्ताह पर्यन्त सम्पादित सेवा कार्यों को आख्या प्रस्तुत की। नीलम राय वर्मा ने 33 फ़ीसदी आरक्षण को लेकर कहा कि महिलाओं के लिए और यह बहुत खुशी की बात है। काफी वर्षों से यह बिल रुका हुआ था पर अब महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशी है महिलाएं आगे भर चढ़कर हिस्सा ले। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि आरके अग्रवाल सदस्य विशेष समिति जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने जायणट्स का विस्तार पूर्वक परिचय दिया।

डॉ. शिवराज सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा हिमाचल प्रदेश व पंजाब में विस्तारित फेडरेशन 5 के समूहों द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जायण्ट्स ग्रुप आफ सहेली के कार्यों को सराहा। फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव ने सदस्यता वृद्धि व समूह विस्तार पर प्रकाश डालते हुए जायंट्स ग्रुप आफ सहेली की अध्यक्ष क्षमा दीक्षित व उनकी समर्पित टीम की सराहना की। यूनिट डायरेक्टर स्मिता यादव व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन से पूनम ने कार्यक्रम की सराहना की। संचालन गुरु प्रेमप्यारी जादौन ने किया। कार्यक्रम मंे प्रशासनिक निदेशक श्रुति अग्रवाल, वित्त निदेशक मीनाक्षी सक्सेना, पूनम तिवारी, उर्वशी द्विवेदी, मालती दीक्षित, पूनम अग्रवाल, शकुंतला वर्मा, नीलमा श्रीवास्तव, सावित्री अग्रवाल, हेनु वर्मा, विमल शर्मा, रमा गुप्ता, प्रीति सक्सेना, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Back to top button